भोपाल

राजधानी में थमे 108 के पहिये, कर्मचारियी और कंपनी के बीच फिर मचा बवाल : Video

Ambulance Employee Protest राजधानी में थमे 108 के पहिये, कर्मचारियी और कंपनी के बीच फिर मचा बवाल

2 min read
May 20, 2018
Employee Protest
राजधानी में थमे 108 के पहिये, कर्मचारियी और कंपनी के बीच फिर मचा बवाल

भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों और कंपनी की आपसी लड़ाई फिर सामने आयी है। जिसके चलते 108 एम्बुलेंस के कर्मचारियों ने प्रदर्शन शुरुकर दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि पिछली बार की तरह इस बार भी कंपनी ने सैलरी में अघोषित कटौती की है। बतादें कि मध्यप्रदेश में संचालित 108 एंबुलेंस जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड द्वारा चलाई जाती है।

काम बंद हड़ताल
मध्यप्रदेश में संचालित 108 एंबुलेंस के करीब 480 कर्मचारियों को ड्यूटी पर ना लेने के कारण और सैलरी में अघोषित कटौती करने के कारण कर्मचारियों ने प्रदेश भर में हड़ताल का एलान किया है। वहीं आक्रोश कर्मचारियों ने काम बंद कर दिया है। जिसके चलते रविवार को मध्यप्रदेश में 108 सेवा बाधित रही है। भोपाल के ईदगाह हिल्स पर जिगित्सा हेल्थ केयर के ऑफिस के बाहर 108 कार्यालय के सामने खड़ी कर्मचारियों ने एम्बुलेंस खड़ी कर, प्रदर्शन में जुट गए है।

वैकल्पिक इंतजाम नहीं...
कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से प्रदेश भर में आपातकालीन स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप होने की संभावना है। एनएचएम या ठेका कम्पनी ने इसे रोकने या मरीजों को होने वाली समस्याओं को दूर करने के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की। कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से मरीजों और उनके परिजनों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

इसके पहले 108 एम्बुलेंस कर्मचारियों की मांगों लेकर हंगामा किया गया था, जिसमें ठेका प्रणाली से मुक्त, कर्मचारियों को नियमित करण, काम के घंटे 12 की बजाय 8, ग्रेच्युटी का भुगतान और दुर्घटना बीमा का लाभ जैसे कई मांगे शामिल थी। हालांकि बाद में कर्मचारियों को मिले आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म कर दिया गया था।

धरने के दौरान लाठीचार्ज...

108 एम्बुलेंस के कर्मचारी सैलरी में अघोषित कटौती से नाराज थे। जिसके चलते वे भोपाल में ईदगाह हिल्स पर जिगित्सा हेल्थ केयर के ऑफिस के बाहर अपनी मांगों को लेकर धरने पर थे। इसी दौरान पुलिस की ओर से इमरजेंसी सेवा देने वाले कर्मचारियों पर लाठियां बरसाईं गईं।


मध्यप्रदेश में संचालित 108 एंबुलेंस जिगित्सा हेल्थ केयर लिमिटेड द्वारा चलाई जाती है। सूत्रों के अनुसार 480 कर्मचारियों को ड्यूटी पर ना लेने और सैलरी में अघोषित कटौती करने के कारण प्रदेश भर में आक्रोश है।

Updated on:
20 May 2018 12:28 pm
Published on:
20 May 2018 06:27 pm