भोपाल

एमपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 13 सीईओ को हटाया, 4 अफसरों को अहम जिम्मेदारी

District Panchayat CEO : जिला पंचायत सीईओ बदले, 9 आइएएस को एसडीएम बनाया, चौधरी ग्वालियर और गौड़ा सतना के निगम कमिश्नर बने
2 min read
Aug 22, 2026
एमपी के 13 जिला पंचायत सीईओ का हटाया
एमपी के 13 जिला पंचायत सीईओ का हटाया- प्रतीकात्मक तस्वीर source- ai

MP IAS : मध्यप्रदेश सरकार ने जनविश्वास अभियान के तीसरे सप्ताह शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके अंतर्गत 13 जिला पंचायत सीईओ बदले गए हैं। 4 अफसरों को अच्छी पोस्टिंग दी गई है। धार जिला पंचायत सीईओ अभिषेक चौधरी को ग्वालियर नगर निगम की कमान दी है। सरकार ने कुल 32 आइएएस का तबादला कर दिया है। इनमें से कुछ आइएएस को जनता व जनप्रतिनिधियों से मिले फीडबैक के आधार पर हटाया गया है। कुछ अधिकारियों को काम करने के लिए पर्याप्त समय देने के बाद दूसरी जिम्मेदारी दी। वहीं, 9 आइएएस एसडीएम बनाए गए।

बैतूल जिपं सीईओ तैनात, पर अब धार खाली

6 माह से बैतूल में खाली जिपं सीईओ की कुर्सी पर अब राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसर गणेश कुमार जायसवाल की तैनाती की गई है। आइएएस अभिषेक चौधरी के ग्वालियर भेजे जाने से धार जिला पंचायत सीईओ का पद खाली हो गया है। मंदसौर में भी जिपं सीईओ को लेकर असमंजस की स्थिति है।

राज्य प्रशासनिक सेवा के अफसरों को अच्छे कार्यों का इनाम भी दिया

सतना नगर निगम का जिम्मा डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा को दिया। गौड़ा की पत्नी व आइएएस सृष्टि देशमुख गौड़ा को रीवा जिला पंचायत सीईओ बनाया है। ताजा फेरबदल में राज्य प्रशासनिक सेवा के 4 अफसरों को अच्छे कार्यों का इनाम भी दिया गया है। उन्हें अहम पदों पर तैनात किया गया है।

राज्य सेवा के ये अफसर बदले

अनुपमा चौहान: जिपं सीईओ शाजापुर- अपर कलेक्टर हरदा, शैलेंद्र सिंह सोलंकी: जिपं सीईओ सीधी- जिपं सीईओ शाजापुर, मेहताब सिंह गुर्जर: जिपं सीईओ रीवा- उप सचिव खनिज साधन, गणेश जायसवाल: अपर संचालक जनसंपर्क- जिपं सीईओ बैतूल

आइएएस -वर्तमान पदस्थापना- नवीन पदस्थापना

संजना जैन अपर कलेक्टर मैहर उप सचिव जल संसाधन जगदीश कुमार गोमे जिपं सीईओ सिंगरौली जिपं सीईओ सागर अभिषेक चौधरी जिपं सीईओ धार निगम आयुक्त ग्वालियर संघ प्रिय निगम आयुक्त ग्वालियर जिपं सीईओ सिंगरौली
अक्षय तेम्रवाल जिपं सीईओ दतिया अपर आयुक्त निगम, भोपाल
ज्योति शर्मा जिपं सीईओ देवास उप सचिव शासन
अंजली जोसेफ जोनाथन जिपं सीईओ हरदा उप सचिव पीडब्ल्यूडी
नवीत कुमार धुर्वे जिपं सीईओ टीकमगढ़ जिपं सीईओ देवास सृष्टि देशमुख गौड़ा अपर कलेक्टर खंडवा जिपं सीईओ रीवा काजल जवाला जिपं सीईओ बड़वानी अपर मिशन संचालक राज्य शिक्षा केंद्र
डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा जिपं सीईओ खंडवा निगमायुक्त सतना अनिल कुमार डामोर अपर कलेक्टर विदिशा उप सचिव पंचायत व ग्रामीण
अभिषेक सराफा जिपं सीईओ बालाघाट अपर आयुक्त नगरीय प्रशासन भोपाल
विवेक केव्ही जिपं सीईओ सागर सीईओ जबलपुर विकास प्रा. सौम्या आनंद जिपं सीईओ श्योपुर जिपं सीईओ सीधी
ऐश्वर्य वर्मा एसडीएम शहपुरा जिपं सीईओ खंडवा
आशीष एसडीएम सेंधवा अपर आयुक्त निगम इंदौर
कार्तिकेय जायसवाल एसडीएम वारासिवनी जिपं सीईओ श्योपुर विशाल धाकड़ एसडीएम कुक्षी जिपं सीईओ टीकमगढ़
सोनाली देव एसडीएम बिछिया उप सचिव शासन
अर्पित गुप्ता एसडीएम बैहर जिपं सीईओ बड़वानी
तनुश्री मीणा एसडीएम पेटलावद जिपं सीईओ बालाघाट
श्रद्धा शुक्ला - अपर कलेक्टर खंडवा
आशीष कुमार सहा. कलेक्टर झाबुआ एसडीएम बीना
अनिकेत शांडिल्य सहा. कलेक्टर सतना एसडीएम बैहर
आकाश अग्रवाल सहा. कलेक्टर बालाघाट एसडीएम मझौली पाटिल

आशीष अशोक सहा. कलेक्टर छतरपुर एसडीएम कुक्षी
सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम सहा. कलेक्टर खंडवा एसडीएम देवसर
कुलदीप पटेल सहा. कलेक्टर रायसेन एसडीएम बिछिया
जामदार फरहान इरफान सहा. कलेक्टर खरगौन एसडीएम शहपुरा
ठाकरे ऋषिकेष विजय सहा. कलेक्टर दमोह एसडीएम बिजावर
नवकिरण कौर सहा. कलेक्टर धार एसडीएम डबरा

Updated on:
22 Aug 2026 06:48 am
Published on:
22 Aug 2026 06:48 am