
भोपाल। 20 मई दिन सोमवार को शिव जी की कृपा से कई राशियो का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। शहर के ज्योतिषाचार्य पंडित जगदीश शर्मा बताते है कि आज के दिन सूर्य-चंद्रमा की अच्छी स्थिति से शिवा योग बन रहा है। साथ ही साथ आज के दिन ज्येष्ठा नक्षत्र में चंद्रमा होने से पद्म योग भी बना हुआ है। इन शुभ योगों से वृष, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि वाले लोगों को मिलेगा। बाकी राशियों के लिए आज का दिन मिल-जुला रहेगा। वहीं मेष, मिथुन और सिंह राशि के लोगों को आज थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। जानिए वृष, कन्या, तुला, मकर और कुंभ राशि का कैसा रहेगा आज का दिन.....
वृष राशि
पिता के साथ किसी जरूरी विषय पर चर्चा होगी। पुराना धन मिल सकता है। रुके कार्य पूर्ण होंगे, संतान के विवाह संबंधित समस्या रहेगी। अनाज तिलहन व्यवसायियों के लिए समय व्यस्तता पूर्ण रहेगा। अपनी गलतियों के नजरअंदाज न करें। व्यवसायिक नई योजना बनेगी। कार्यपद्धति में सुधार से लाभ बढ़ेगा। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार ठीक करें।
कन्या राशि
कारोबार में आज के दिन फायदे होगी। शत्रु पर पराजय हो सकती है। धार्मिक आस्था में वृद्धि होगी। चिंता तथा तनाव दूर हो जाएंगे। कार्यसिद्धि होगी। जल्दबाजी में हानि से बचें। परिवार में आज कोई शुभ काम हो सकता है। कार्यस्थल पर विवाद से बचें। वाहन, मशीनरी व अग्नि के प्रयोग में सावधानी रखें। नए दोस्त बनेंगे।
तुला राशि
आपकी वाक् शैली से लोग प्रभावित होंगे। माता से अकारण वाक् युद्ध होगा। यात्रा सफल रहेगी, प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। राजकीय बाधा दूर होगी, कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। कार्यक्षमता में वृध्दि होगी। भय, पीड़ा, चिंता तथा तनाव से दूर रहने की कोशिश करें। संपत्ति के कार्य लाभ देंगे। उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे। धनलाभ होगा, संतान की नौकरी लगने से प्रसन्न रहेंगे।
मकर राशि
किसी अंजाने की बातों पर ध्यान न दें। दोस्तों के साथ मन-मुटाव होगा। विद्यार्थी वर्ग सफलता हासिल करेगा। पार्टी-पिकनिक का आनंद मिलेगा। रुके कार्यों में गति आएगी। निवेश से लाभ होगा। वाणी पर नियंत्रण रखें, नहीं तो बनते कार्य बिगड़ सकते हैं। कार्य की अधिकता से निजी कार्य प्रभावित होंगे।
कुंभ राशि
कभी-कभी ज्यादा होशियारी भी नुकसान देती है। कार्यस्थल पर किसी अधिकारी से संबंधों में मजबूती आएगी। विवाह के लिए किये प्रयास सफल होंगे। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। परिजनों से शुभ समाचार मिलेगा। आत्मसम्मान बढ़ेगा साथ ही शत्रु परास्त होंगे। आप के अपने आपके विरुद्ध षड्यंत्र रचेंगे। विवाद से बचें, बच्चों के विवाह की चिंता रहेगी।