
Samarth Singh claimed to have shared a good relationship with Twisha Sharma
Twisha Sharma Case- ट्विशा शर्मा संदिग्ध मौत केस की जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती दिख रही है। सीबीआई की जांच अब कुछ बिंदुओं पर ही केंद्रित हो गई है। बयानों में विरोधाभास, डिलीट डेटा और गायब सिम कार्ड के इर्दगिर्द ही जांच घूम रही है। ट्विशा शर्मा की मौत वाकई आत्महत्या थी या उनकी हत्या की गई- इन दोनों ही पहलुओं पर पड़ताल की जा रही है। मुख्य आरोपी पति समर्थ सिंह और सास गिरिबाला सिंह से सीबीआई कई घंटों की पूछताछ कर चुकी है। इस दौरान जांच अधिकारियों ने यह जानने की भी कोशिश की कि दोनों के ट्विशा से संबंध कैसे थे! सास गिरिबाला सिंह ने जहां कहा कि हमने उसे बेटी जैसा रखा वहीं समर्थ सिंह ने भी अपना दांपत्य जीवन अच्छा बताया। उसने कहा कि ट्विशा का व्यवहार कई बार अचानक बदल जाता था लेकिन उससे रिलेशन कभी खराब नहीं रहे।
12 मई को ट्विशा शर्मा की कटारा हिल्स आवास पर मौत हो गई थी। सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह ने इसे आत्महत्या बताया। इधर ट्विशा के परिजनों, मां-पिता-भाई ने उसकी मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई और इसके लिए सास गिरिबाला सिंह व समर्थ सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। फांसी लगाने में इस्तेमाल किए गए बेल्ट की बरामदगी के बाद भी उपलब्ध नहीं कराने पर पुलिस व आरोपियों पर संदेह गहरा गया।
देशभर में मामला सुर्खियों में आ जाने के बाद राज्य सरकार ने केस सीबीआई को सौंप दिया। सीबीआई ने मामले में तेजी से जांच की।
ट्विशा के परिजनों ने उससे मारपीट किए जाने के भी आरोप लगाए थे। इसके बारे में केंद्रीय जांच एजेंसी के अधिकारियों ने
सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से लगातार पूछताछ की। ट्विशा के साथ शारीरिक हिंसा के संबंध में कई सवाल दागे पर मां बेटे ने एक ही बात कही- ये आरोप बिल्कुल बेबुनियाद हैं। सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह एक ही बात कह रहे हैं कि विवाद तो हुए पर हिंसक रूप कभी नहीं लिया। हमने कभी उससे मारपीट नहीं की।
सीबीआई की पूछताछ के दौरान पति समर्थ सिंह ने ट्विशा के साथ संबंधों पर खुलकर जवाब दिए। उसने कहा कि हमने एक दूसरे को अच्छे से समझने की कोशिश की थी। समर्थ सिंह ने बताया कि ट्विशा अक्सर ड्रग्स लेती थी। उसका मूड अचानक बदल जाता था पर इससे रिलेशन ज्यादा प्रभावित नहीं हुआ। ट्विशा से मेरे बेहतर संबंध थे।
डिजिटल और फॉरेंसिक एंगल
क्राइम सीन रीक्रिएशन
बयानों में विरोधाभास
डिलीट डेटा और गायब सिम कार्ड
आर्थिक और परिवारिक विवाद
Updated on:
02 Jun 2026 01:40 pm
Published on:
02 Jun 2026 01:30 pm
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
