Sambal Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने संबल योजना के लाभार्थियों को उनके खाते में 225 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से ट्रांसफर कर दी गई है।
Sambal Yojana: मध्यप्रदेश सरकार ने संबल योजना के हितग्राहियों के लिए बड़ा फैसला लिया है। अब संबल योजना की सहायत राशि केवल आधार कार्ड से लिंक होने पर ही मिलेगी। ये फैसला लगातार योजनाओं में मिल रही गड़बड़ियों के कारण लिया गया है। सीएम डॉ मोहन यादव आज संबल योजना के तहत दी जाने वाली सहायता राशि के 225 करोड़ रुपये की राशि सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर कर दिए गए हैं।
संबल योजना प्रदेश के पिछड़े इलाकों में कार्यरत लाखों मजदूरों के लिए बेहद जरूरी योजना है। इसमें मजदूरों को जन्म से लेकर मृत्यु तक आर्थिक सहायता का लाभ दिया जाता है। संबल योजना में मृत्यु, दिव्यांगता पर सहायता और शिक्षा प्रोत्साहन राशि सहित आयुष्मान भारत, प्रसूति सहायता और राशि पर्ची सहित कई अन्य योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है।
संबल योजना में पंजीकृत श्रमिकों को अंत्येष्टि सहायता के लिए 5 हजार रुपए। सामान्य मृत्यु के मामले में दो लाख रुपए, एक्सीडेंट में मौत पर चार लाख रुपए। वहीं दिव्यांगता में 1 लाख रुपए और स्थायी दिव्यांगता में दो लाख रुपए की सहायता राशि दी जाती है।
मंत्रालय में सीएम मोहन यादव ने अपने ही कक्ष से श्रमिकों के खातों में पैसे ट्रांसफर किए। इस बार आधार से लिंक हुए मजदूर परिवारों को सहायता राशि प्रदान की जा रही है। प्रदेश में अब तक संबल योजना का लाभ 1 करोड़ 73 लाख श्रमिकों मिल रहा है। वहीं संबल 2.0 के अंतर्गत रजिस्ट्रेशन किए जा चुके हैं।