भोपाल

26 साल की महिला टीचर को लिव इन में रखकर कई बार रेप, जानिए पूरा मामला

पश्चिम बंगाल की रहने वाली है महिला टीचर...आरोपी ने शादी का झांसा देकर कई बार किया रेप  
2 min read
• •
Updated: 28 Oct 2022, 7:51 PM IST
teacher.jpg

भोपाल. भोपाल में एक बार फिर लिव इन रिलेशन में शादी का झांसा देकर रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता महिला टीचर है जो कि पश्चिम बंगाल की रहने वाली है उसने भोपाल के ऐशबाग थाने में प्रेमी सलमान के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया है। 26 साल की पीड़िता का कहना है कि आरोपी से उसकी पहचान सोशल मीडिया के जरिए हुई थी और फिर दोनों में प्यार हो गया। प्रेमी के बुलाने पर वो उससे मिलने भोपाल आई थी और आरोपी ने उसे अपने परिवार से भी मिलाया था जिसके कारण विश्वास हो गया था कि सलमान उससे शादी करेगा इसलिए वो उसके साथ लिव इन में रहने लगी थी। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर मामला जांच में ले लिया है।

महिला टीचर को प्यार में मिला धोखा
26 साल की पीड़िता महिला टीचर रश्मि (बदला हुआ नाम) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि वो मूल रूप से पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसकी सोशल मीडिया के जरिए साल 2018 में फेसबुक पर ऐशबाग इलाके में रहने वाले सलमान से दोस्ती हुई थी। दोनों के बीच फेसबुक पर ही करीब 2 साल तक चैटिंग होती रही और उनके बीच मोबाइल पर भी बात हुई। बात करते-करते दनों में प्यार हो गया। इसके बाद सलमान ने उसे भरोसे में लेकर साल 2020 में मिलने के लिए भोपाल बुलाया और ऐशबाग इलाके की एक होटल में रुकवाया जहां शादी का वादा कर उसके साथ रेप किया। इसके बाद वो सलमान से मिलने भोपाल आने लगी। एक बार सलमान ने अपने परिवार से भी उसे मिलाया जिसके कारण उसे सलमान पर पूरा भरोसा हो गया वो करीब सालभर से सलमान के साथ लिव-इन में रह रही थी।


शादी से मुकरा तो दर्ज कराई शिकायत
रश्मि (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि लिव इन में रहने के दौरान भी सलमान ने कई बार उसके साथ शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए। लेकिन बीते दिनों जब उसने सलमान पर शादी के लिए दबाव बनाया तो सलमान शादी के वादे से मुकर गया और शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद उसे अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और वो शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची। बताया जा रहा है कि आरोपी सलमान अंडे का ठेला लगाता है जो मामला दर्ज होने की जानकारी लगने के बाद फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।

Published on: