शीतलदास की बगिया के पास बड़े तालाब में डूबने से एक महिला समेत दो बच्चों की मौत
भोपाल. मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के बड़ा तालाब स्थित शीतलदास की बागिया के पास दो बच्चे समेत एक महिला की डूबने से मौत हो गयी। सुबह होते ही स्थानीय लोगों ने तालाब में लाश को देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों शव को तालाब से बाहर निकलवाया।
पुलिस के मुताबिक करीब 10 साल का लड़का, 14 साल की लड़की और करीब 35 साल की महिला का शव बड़े तालाब से बाहर निकाला गया है। प्रथम दृष्टया मामला सुसाइड का मालूम पड़ रहा। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही। पुलिस को खबर लिखने तक कोई शिनाख्त नहीं मिली। पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए तीनों शव को हमीदिया अस्पताल भेज दिया है।
गोताखोर की सहायता से तालाब में तीनों शव को बाहर निकलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गयी। सड़क के किनारे जा रहें लोगों ने शव की पहचान की लेकिन अब तक कोई शिनाख्त नहीं मिली है। कुछ लोगों पारिवारिक रंजिश के चलते महिला के बच्चों समेत आत्महत्या करने की आशंका जाता रहें।
आपको बतादें कि इसके पहले भी बड़े तालाब के आसपास आत्महत्या करने के मामले सामने आ चुके हैं। इसके बावजूद पुलिस गश्त दल यहां मौजूद नहीं रहती। कई बार गोताखोरों की सहायता से आत्महत्या करने वालों की जान बचायी गयी है। सुसाइड करने की वजह से भोपाल के बड़े तालाब के पास सुसाइड पॉइंट एरिया भी फेमस हो गया है।