भोपाल

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश, MP से 3 युवक गिरफ्तार, ISI से मिला कनेक्शन

mp news: दिल्ली पुलिस ने तीन युवकों को ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप पर आतंकी हमले की साजिश रचने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।

2 min read
May 10, 2026
3 youths arrested from mp for plotting major terrorist attack in Delhi (Patrika.com)

mp news: पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से जुड़े एक मॉड्यूल द्वारा दिल्ली (Delhi) के एक ऐतिहासिक मंदिर, दिल्ली-सोनीपत हाईवे स्थित एक ढाबे और हरियाणा के सैन्य कैंप पर आतंकी हमले (Terrorist Attack) की साजिश रचे जाने का खुलासा दिल्ली पुलिस ने किया है। साजिश रचने वाले सभी युवक मध्य प्रदेश के हैं। इनमे से एक युवक टीकमगढ़ और बाकी दो ग्वालियर के निवासी है।

आरोपियों का नाम टीकमगढ़ के नौगेवा निवासी अनमोल राय (24) और ग्वालियर के डबरा निवासी राजवीर (21) और विवेक बंजारा (19) हैं। तीनों के मोबाइल में ऑडियो, वीडियो कॉल से संदिग्ध नंबरों पर बात तथा सोशल मीडिया से के तस्वीरें पाकिस्तान भेजे जाने की पुष्टि हुई है। इसके साथ पुलिस को कई संदिग्ध ई-मेल भी मिले हैं। बता दें कि, तीनों आरोपियों को दिल्ली पुलिस ने उन्ही के गांवों से गिरफ्तार किया फिर अपने साथ ले गई। यह गिरफ्तारी शुक्रवार को हुई।

ये भी पढ़ें

MP में जून तक तैयार होगी ‘नई रेल लाइन’, कम होगी गुजरात तक की दूरी

गरीब परिवार से है तीनों आरोपी

दिल्ली स्पेशल सेल के अनुसार, तीनों आरोपी गरीब परिवार से आते है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात का पता लगाने में जुटी है कि सभी आरोपियों को आतंकी हमले की साजिश में जोड़ने के लिए किस चीज़ का लालच दिया गया था। पुलिस के मुताबिक तीनो आरोपी दिल्ली में मजदूरी किया करते थे।

बड़े आतंकी हमले करने की बना रहे थे योजना

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने दिल्ली के ऐतिहासिक मंदिर और उसके परिसर की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पाकिस्तान के हैंडलर्स के साझा की थी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने मंदिर की सुरक्षा में लगी पुलिस और पैरामिलिटरी फाॅर्स पर फायरिंग कर आतंक फैलाने की प्लानिंग थी। इसके अलावा आरोपियों की दिल्ली-सोनीपत हाईवे पर स्थित एक फेमस ढाबे पर बम मारने की योजना बनाई थी। यही नहीं, इन्हे हैंडलर्स द्वारा हरियाणा में एक सेना के कैंप में भी घुसपैठ कर इनफार्मेशन पाकिस्तान भेजने का टास्क दिया गया था। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सभी आरोपी गैंगस्टर शहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल (Shahzad Bhatti terror module) से जुड़े हुए थे।

दिल्ली पुलिस ने दतिया से भी पकड़ा था आतंकी

बता दें कि, साल 2025 के दिसंबर महीने में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तान समर्थित गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश के दतिया से एक आतंकी को गिरफ्तार कियाथा। स्पेशल सेल ने इंदरगढ़ कस्बे में रहने वाले विकास प्रजापति को पाक समर्थित आतंकी मॉड्यूल से संबंध होने के आरोप में गिरफ्तार किया है। विकास प्रजापति का नाम गुरदासपुर में हुए ग्रेनेड हमले से जुड़े टेरर नेटवर्क की जांच के दौरान सामने आया था। आरोपी के पास से संदिग्ध सामग्री, हथियार और डिजिटल डिवाइस बरामद हुए थे। ये आतंकी भी गैंगस्टर शहजाद भट्टी टेरर मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें

MP में 830 करोड़ की लागत से बनेगी ‘973 सड़कें’, केंद्रीय मंत्री देंगे सौगात
Published on:
10 May 2026 06:43 pm
Also Read
View All