
आइएएस सुखबीर सिंह image X @SukhveerSingh
IAS Sukhveer Singh : मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) में बड़ा बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव (पीएस) आइएएस सुखबीर सिंह होंगे। वे पीडब्ल्यूडी का जिम्मा भी देखेंगे। सीएमओ में तीन साल बाद नए पीएस की नियुक्ति की गई है। मुख्यमंत्री के नए प्रमुख सचिव (पीएस) के रूप में आइएएस सुखबीर सिंह को बड़ा दायित्व दिया गया है। वे सीएम मोहन यादव के पसंदीदा अधिकारियों में शुमार हैं। प्रशासनिक और राजनैतिक गलियारों में यह भी चर्चा है कि आइएएस सुखबीर सिंह को आगामी समय में विशेष कार्य के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय में लाया गया है। इधर एसीएस रश्मि अरुण शमी पर सरकार का विश्वास जमा हुआ है। उन्हें स्वास्थ्य का जिम्मा दिया गया है।
केरकेट्टा सीएमओ से इंदौर शिफ़्ट
मुख्यमंत्री के उप सचिव एवं मप्र बीज एवं फार्म विकास निगम के प्रबंध संचालक संदीप केरकेट्टा को इंदौर विकास प्राधिकरण के सीईओ का जिम्मा दिया है। वे लंबे समय से सीएमओ में थे और मुख्यमंत्री के कई काम देखते थे।
डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल के पास वाले स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा एसीएस रश्मि अरुण शमी को दिया है। उनके पास अन्य विभाग भी रहेंगे। खाद्य का अतिरिक्त प्रभार एसीएस केसी गुप्ता को, कुटीर एवं ग्रामोद्योग का अतिरिक्त प्रभार पीएस शोभित जैन के पास रहेगा।
प्रदेश में देर रात हुए प्रशासनिक बदलावों की काफी चर्चा हो रही है। कहा जा रहा है कि आइएएस सुखबीर सिंह के लिए अच्छा वक्त आया है। तीन साल पहले सीएमओ में पीएस रहते संजय कुमार शुक्ल, राघवेंद्र सिंह को विभागों में भेजा था। तब से यह पहला मौका है, जब सीएमओ में किसी पीएस की नियुक्ति की गई।
सूत्रों के मुताबिक सुखबीर सिंह पर सीएम से जुड़े कामों में तेजी लाने का जिम्मा होगा। उन्हें भविष्य में एक खास मकसद को देखते हुए पदस्थ करना बताया जा रहा है।
इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
अफसर-वर्तमान-पदस्थापना-नई पदस्थापना
रश्मि अरुण शमी एसीएस खाद्य, नागरिक आपूर्ति एसीएस स्वास्थ्य
सुखबीर सिंह पीएस पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य पीएस मुख्यमंत्री
जॉन किंग्सली एआर सचिव औद्योगिक नीति सचिव एमएसएमई
ऊषा परमार कलेक्टर पन्ना अपर सचिव उद्यानिकी
सोमेश मिश्रा कलेक्टर नर्मदापुरम संचालक एड्स नियंत्रण सोसायटी
राघवेन्द्र सिंह कलेकटर जबलपुर एमडी मंडी बोर्ड
ऋजु बाफना कलेकटर शाजापुर अपर आयुक्त उज्जैन संभाग
संजय कुमार जैन कलेक्टर मऊगंज उप सचिव कृषि
सिद्धार्थ जैन कलेक्टर हरदा उप सचिव वाणिज्यिक कर
किरोड़ी लाल मीना कलेकटर भिण्ड उप सचिव वित्त विभाग
गौरव बैनल कलेक्टर सिंगरौली उप सचिव सामान्य प्रशासन
संदीप केरकेट्टा उप सचिव, मुख्यमंत्री सीईओ आइडीए
Updated on:
14 Oct 2026 10:29 am
Published on:
14 Oct 2026 10:16 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
