भोपाल

Modi cabinet ministers : मोदी कैबिनेट में एमपी के 4 से 5 सांसदों को मिल सकती है जगह, ये 3 नाम सबसे ऊपर

Modi cabinet ministers : सभी 29 लोकसभा सीटें जीतने के बाद राजनीतिक जानकारों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से कम से कम 4 से 5 कैबिनेट मंत्री बनाए जा सकते हैं।

2 min read

Modi cabinet ministers :लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद से अब केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्यों को लेकर गुणा- भाग शुरू हो गया है। मध्य प्रदेश का अब उन राज्यों में शुमार हो गया है, जहां भाजपा ( MP BJP ) ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में मोदी कैबिनेट ( Modi Cabinet ) में मध्य प्रदेश ( Madhya Pradesh ) का पलड़ा भारी रहने की उम्मीद की जाने लगी है।

29 सीटें जीतने के बाद अब राजनीतिक जानकारों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि मध्य प्रदेश से कम से कम 4 से 5 कैबिनेट मंत्री ( Modi cabinet ministers ) बनाए जा सकते हैं।

ये नाम सबसे ऊपर

1-शिवराज सिंह चौहान ( Shivraj Singh Chouhan ): मध्य प्रदेश की राजनीतिक का बड़ा चेहरा। सीएम की कुर्सी जाने के बाद भी तन्मयता से प्रचार में जुटे रहे। मोदी खुद दिल्ली ले जाने की बात कह चुके हैं। राजनीतिक गलियारे में उन्हें कृषि मंत्री बनाए जाने की चर्चा है।

2-वीडी शर्मा ( VD Sharma ): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रहते हुए संगठन के कार्यों को चुनाव में बखूबी अंजाम दिया। पहले विधानसभा और उसके बाद लोकसभा चुनाव में सफलता से आलाकमान की आंखों के तारे बने हैं। ऐसे में मोदी कैबिनेट में इनकी जगह की प्रबल संभावना है।

3-ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) : गुना से सांसद बने सिंधिया पार्टी के लिए बेहद अहम हैं, क्योंकि कमलनाथ सरकार गिराकर उन्होंने फिर भाजपा की सरकार बनवाई थी। सिंधिया पहले राज्यसभा सदस्य थे। अब लोकसभा सांसद बनने पर मंत्रिमंडल में शामिल होना तय माना जा रहा है।

इनके नाम की भी चर्चा

केंद्रीय मंत्री रहे फग्गन सिंह कुलस्ते, वीरेंद्र खटीक लाइन में तो हैं ही, महिला कोटे से शहडोल सांसद हिमाद्रि सिंह और धार सांसद सावित्री ठाकुर का नाम भी मंत्री पद के लिए चर्चा में है। सतना से पांचवीं बार सांसद बने गणेश सिंह भी दौड़ में शामिल हैं। 2019 में मप्र से पांच मंत्री थे। इनमें नरेंद्र सिंह तोमर, प्रहलाद पटेल, सिंधिया, फग्गन सिंह और वीरेंद्र खटीक शामिल हैं।

Updated on:
06 Jun 2024 12:22 pm
Published on:
06 Jun 2024 12:07 pm
Also Read
View All

अगली खबर