25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bhojshala ASI Survey : उत्तरी हिस्से की खुदाई में निकलीं 3 बड़ी आकृतियां, सर्वे टीम ने बनाया गर्भगृह का ड्राइंग

Bhojshala ASI Survey : भोजशाला परिसर के उत्तरी हिस्से में खुदाई के दौरान तीन बड़ी आकृतियों के अवशेष मिले हैं। गर्भगृह में काम करने वाली टीम ने तैयार की ड्राइंग, 76वें दिन सर्वे का काम पूरा।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

धार

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 6 Jun 2024, 10:50 AM IST

Bhojshala ASI Survey

Bhojshala ASI Survey :मध्य प्रदेश के धार जिले ( dhar district ) में स्थित ऐतिहासिक भोजशाला ( bhojshala ) वर्सेज कमाल मौला मस्जिद ( kamal maula masjid ) परिसर में जारी पुरातत्व विभाग ( Department of Archaeology ) की एएसआई टीम के सर्वे कार्य ( ASI survey ) का बुधवार को 76वां दिन गुजरा। उत्तरी, दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में टीम ने श्रमिकों के साथ मिलकर उत्खनन किया। इस दौरान उत्तरी हिस्से में मिट्टी हटाने के दौरान तीन बड़ी आकृतियों के अवशेष ( remains ) निकले हैं। प्राचीन महत्व ( Ancient significance ) के होने के कारण टीम ने इन्हें सर्वे में शामिल किया है। वहीं, भोजशाला के भीतर गर्भगृह में भी टीम ने सर्वे किया।

भोजशाला में दिनभर वैज्ञानिक स्तर पर सर्वे कार्य चलाया गया। इस दौरान उत्तरी भाग में खुदाई के दौरान 3 बड़ी आकृतियों के अवशेष मिले हैं। बताया जा रहा है कि, ये बड़े आकार के पत्थर हैं। इन पर अलग-अलग तरह की आकृतियां उंकेरी गई हैं। इनकी जांच के बाद एएसआई के सदस्यों ने इन्हें सर्वे में शामिल करने के लिए संरक्षित किया है।

यह भी पढ़ें- Bhojshala ASI Survey: खुदाई में निकले खास बनावट के स्तंभों के 3 टुकड़े, अब हैदराबाद की टीम लेगी बड़ा फैसला

टीम ने तैयार की गर्भगृह की ड्राइंग

इसके अलावा भोजशाला के गर्भगृह में भी एक टीम ने गर्भगृह की ड्राइंग तैयार करने का काम भी किया। इस दौरान विभिन्न पहलुओं और बारीकी को ड्राइंग में शामिल किया गया है। इस संबंध में हिंदू पक्षकार आशीष गोयल ने बताया कि, उत्तरी भाग से खुदाई के दौरान पत्थर की 3 आकृतियां मिली हैं। इन्हें सर्वे में शामिल किया गया है। गर्भगृह में भी टीम ने ड्राइंग तैयार की है।