नर्मदा-माही लिंक परियोजना के माध्यम से धार और झाबुआ जिले के किसानों को सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराने की योजना है। कलेक्टर राजीव रंजन मीना के अनुसार, परियोजना के तहत झाबुआ जिले के 194 गांवों और धार जिले की सरदारपुर तहसील के 66 गांवों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य है। इस तरह कुल 260 गांवों में सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा।