भोपाल

सरकार ने बढ़ाया 1 और अवकाश, लगातार 4 दिनों की रहेगी छुट्टी

government holiday: सीएम की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार 4 दिन के अवकाश की सौगात मिल गई। क्योंकि 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी भी है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 29 Oct 2024, 8:49 PM IST
4 days continuous government holiday on Diwali in MP
4 days continuous government holiday on Diwali in MP

सरकारी कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए ऐसे मौके कभी-कभार ही आते हैं, जब उन्हें 4 दिनों की लगातार छुट्टी मिल जाए। कुछ विभागों को छोड़कर बाकी विभागों में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक लगातार अवकाश रहेगा। सरकारी कार्यालय बंद रहने की खबर फैलने के बाद महत्वपूर्ण काम निपटाने के लिए दफ्तरों में भीड़ उमड़ रही है।

मध्यप्रदेश में 31 अक्टूबर को दिवाली का अवकाश रहेगा। जबकि 1 नवंबर को कर्मचारियों-अधि​कारियों को कार्यालय जाना था। इस बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा के दिन 1 नवंबर को भी अवकाश की घोषणा कर दी। सीएम की इस घोषणा के बाद कर्मचारियों और अधिकारियों को लगातार 4 दिन के अवकाश की सौगात मिल गई। क्योंकि 2 नवंबर को शनिवार और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी भी है। जबकि इमरजेंसी सेवा देने वाले विभागों में अवकाश नहीं रहेगा। ऐसे विभागों में छुट्टियां भी कैंसिल की गई हैं।

दिवाली पर 31 अक्टूबर से लेकर 3 नवंबर तक सरकारी ऑफिस बंद रहेंगे। 31 अक्टूबर को दिवाली की छुट्टी रहेगी जबकि 1 नवंबर को गोवर्धन पूजा का अवकाश रहेगा। 2 नवंबर को शनिवार की छुट्टी रहेगी और 3 नवंबर को रविवार की छुट्टी रहेगी। इस प्रकार लगातार 4 दिनों की छुट्टियां रहेंगी।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सभी सरकारी कर्मचारी अधिकारी अपने परिवार के साथ दीपोत्सव मनाए। राज्य सरकार ने इसके लिए 28 अक्टूबर को ही वेतन देने की भी विशेष व्यवस्था की है।

Updated on:
29 Oct 2024, 8:49 PM IST
Published on: