एनएबीएच यानी अस्पतालों में इलाज की गुणवत्ता और मरीजों की सुरक्षा से जुड़े मानकों का प्रमाणन। निर्धारित शर्त पूरी नहीं करने पर 60 निजी अस्पताल योजना से बाहर हुए। इनमें भोपाल के 27, इंदौर के 17, ग्वालियर के नौ और जबलपुर के सात अस्पताल शामिल हैं। इसके अलावा भोपाल के तीन अस्पतालों ने प्रमाणपत्र संबंधी दस्तावेज जमा नहीं किए, जबकि एक अस्पताल में गंभीर अनियमितताएं मिलने पर कार्रवाई हुई। इसका सीधा असर ऐसे अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच रहे मरीजों को भुगतना पड़ सकता है। मरीजों को इसकी जानकारी लेकर ही ऐसे अस्पतालों में उपचार के लिए जाना चाहिए।