
हरदीप पुरी (फोटो सोर्स- ANI)
MP Rajya Sabha bypoll Hardeep Puri:मध्य प्रदेश में केंद्रीय मंत्री एल. मुरूगन के इस्तीफे से खाली हुई राज्यसभा की सीट पर उपचुनाव होगा। इसे लेकर निर्वाचन आयोग ने चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया। 12 नवंबर को मतदान होगा। इसी दिन मतगणना और परिणाम आएगा। मुरुगन का कार्यकाल 2 अप्रेल 2030 तक था। प्रदेश में राज्यसभा की 11 सीटें हैं। इनमें से 9 भाजपा और दो सीटें कांग्रेस के पास हैं। जून 2026 में 3 सीटें रिक्त हुई थीं। इसमें से 1 कांग्रेस व दो भाजपा के पास थी। कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द हो गया। तीनों सीटें भाजपा को मिलीं।
भाजपा किसे राज्यसभा भेजेगी, इसका फैसला दिल्ली से होगा। औपचारिक तौर पर मप्र से दो नामों का पैनल मांगा जा सकता है। केंद्रीय मंत्री हरदीपसिंह पुरी (Hardeep Puri) को मप्र से राज्यसभा भेजा जा सकता है। पुरी यूपी कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। भाजपा महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष रहीं वानथी श्रीनिवासन, मद्रास आइआइटी के डायरेक्टर वी. कामाकोटि के नाम की भी चर्चा है। केंद्रीय मंत्री मंडल में शामिल करने के लिहाज से वानथी का नंबर भी लग सकता है। रिटायर्ट टॉप ब्यूरोक्रेट या उद्योगपति का नाम भी सामने आ सकता है।
मुरुगन के राज्यसभा के लिए भाजपा के अंदरखाने पूर्व महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष वानथी श्रीनिवासन (Vanathi Srinivasan) का नाम की भी चर्चा तेज है। करीब 6 साल तक (2020-26) तक राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर रही। उन्होंने साल 2021 में कोयंबटूर दक्षिण विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में वानथी ने देश के बड़े एक्टर कमल हसन को हराया था। वह पेशे से मद्रास हाईकोर्ट की वकील है। वानथी भाजपा के साथ का जुड़ाव तीन दशकों से अधिक समय से है। वह 1993 से भाजपा की सदस्य हैं और 1999 से पार्टी में विभिन्न पदों पर रहीं। वह फिलहाल आंध्र प्रदेश भाजपा की सह-प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं।
एमपी की राज्यसभा सीट के लिए विज्ञान के क्षेत्र से कंप्यूटर वैज्ञानिक और आईआईटी मद्रास (IIT Madras) के डायरेक्टर प्रोफेसर वी. कामकोटि (Professor V. Kamakoti) का नाम भी चर्चा में है। कामकोटि भारत के पहले स्वदेशी माइक्रोप्रोसेसर 'शक्ति' के मुख्य आर्किटेक्ट हैं। उन्हें पद्म श्री पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। प्रोफेसर कामकोटि का नाम चर्चा में तब आया था जब उन्होंने 2025 में एक कार्यक्रम के दौरान कहा था कि गौमूत्र पीने से बुखार ठीक होने की बात कही थी।
इस बयान को लेकर विपक्षी नेताओं और वैज्ञानिकों ने उनकी आलोचना की थी। यही नहीं, जब जुलाई 2026 में केंद्र सरकार द्वारा उन्हें पेपर लीक रोकने के लिए एक हाई-पॉवर्ड टास्क फोर्स का सदस्य बनाया गए था, तब संसद में कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) इसका विरोध किया था। प्रियंका ने बिना नाम लिए समिति के प्रोफेसर कामकोटि को 'गौमूत्र एक्सपर्ट' कहकर तंज कसा था।
राज्यसभा के लिए केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी का नाम भी चर्चा में चल रहा है। हरदीप पुरी को एमपी से राज्यसभा भेजा जा सकता है। पुरी यूपी कोटे से राज्यसभा सांसद हैं। उनका कार्यकाल 25 नवंबर को पूरा हो रहा है। पिछले कुछ समय से विपक्षी नेता चर्चित एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) में नाम आने से हरदीप पुरी का विरोध कर रहे है। हालही में हरदीप पुरी और जेफ्री एपस्टीन की कथित मुलाकात की दो तस्वीरें सामने आई थी जिसे लेकर नेता विपक्ष राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता भाजपा पर निशाना साध रहे है। अब सवाल ये खड़ा होता है कि क्या एपस्टीन फाइल्स (Epstein Files) जैसे मामले में नाम आने के बाद हरदीप पुरी को एमपी से राज्यसभा भेजा जाएगा?
नोटिफिकेशन- 26 अक्टूबर
नामांकन की आखिरी तारीख- 02 नवंबर
स्क्रूटिनी- 03 नवंबर
नाम वापसी- 05 नवंबर
वोटिंग- 12 नवंबर
मतगणना- 12 नवंबर
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
Updated on:
23 Oct 2026, 10:27 AM IST
Published on:
23 Oct 2026, 9:31 AM IST
बड़ी खबरें
View Allभोपाल
मध्य प्रदेश न्यूज़




