
क्राइम सीन, प्रतिकात्मक फोटो (Photo Source- magnifi
Bhopal news: मध्यप्रदेश के भोपाल शहर में मामूली विवाद और शराब के लिए पैसों की मांग के लेकर हिंसक घटनाएं सामने आई है। निशातपुरा इलाके में शराब के लिए रुपए नहीं देने पर एक युवक को लाठी-डंडों और लोहे के रॉड से बेरहमी से पीटा गया। वहीं, कोहेफिजा इलाके में दुर्गा झांकी के दौरान रॉन्ग साइड से बाइक निकालने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। तीन युवकों ने उसके साथ मारपीट कर चाकू से हमला कर दिया। दोनों घटनाओं में घायल युवकों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
निशातपुरा थाना पुलिस के अनुसार शांति नगर निवासी आकाश रजक (21) निजी काम करता है। बीते दिनों वह देर रात डेढ़ बजे शोर सुनकर वह घर से बाहर निकला, तो देखा कि इलाके में रहने वाले अजीत यादव और बंदी उसके बड़े भाई शुभम रजक के साथ डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर रहे हैं। दोनों उससे शराब पीने के लिए रुपए मांग रहे थे। शोर मचाने पर दोनों आरोपी मौके से भाग गए। तब तक शुभम गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो चुका था। आकाश की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मारपीट, अड़ीबाजी और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
वहीं दूसरी ओर कोहेफिजा थाना क्षेत्र में दुर्गा झांकी विसर्जन के दौरान हुई। पुलिस के अनुसार, बरेला गांव, लालघाटी निवासी आर्यन परते (18) निजी काम करता है। देर रात वह अपने साथी अजय मालवीय के साथ बाइक लेकर दुर्गा झांकी के आगे चल रहा था। रात साढ़े 12 बजे झांकी बरेला गांव स्थित वाइन शॉप के पास पहुंची, तभी रॉन्ग साइड से बाइक लेकर आ रहे अरुण, संदीप और अमन को आर्यन ने रोकने की कोशिश की और विरोध जताया। इसी बात पर तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। विवाद बढ़ने पर एक आरोपी ने चाकू से वार कर दिया। हमले के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। इन सभी मामलों में पुलिस का कहना है कि सभी मामलों में केस दर्ज कर लिया है। जांच जारी है।
Updated on:
23 Oct 2026, 7:44 AM IST
Published on:
23 Oct 2026, 7:44 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.