भोपाल

एक ही परिवार के पांच लोगों ने जहर खाया, दो की मौत, तीन गंभीर

कर्ज वसूली की प्रताड़ना से परेशान होकर पूरे परिवार ने खा लिया जहर...।
less than 1 minute read
Nov 26, 2021
maroon.png

भोपाल। राजधानी में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब एक ही परिवार के पांच लोगों के जहर खाने का मामला सामने आया। जहर खाने वालों में दो बच्चियां भी शामिल हैं। परिवार के दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि बाकी तीन लोग अब भी जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं। आत्महत्या के प्रयास का यह मामला पिपलानी थाना क्षेत्र का है।

पुलिस के मुताबिक आनंद नगर क्षेत्र में ऑटोपार्ट्स और मोटर मैकेनिक का काम करने वाले संजीव जोशी के परिवार के पांच सदस्यों ने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। पत्नी अर्चना जोशी घर में ही किराने की दुकान चलाती है। बड़ी बेटी ग्रेसिया जोशी इंजीनियरिंग पढ़ रही है, जबकि 16 साल की छोटी बेटी पूर्वी स्कूल में पड़ती है। संजीव की मां नंदिनी जोशी भी उनके साथ ही रहती हैं। इस घटना में सुबह तक छोटी बेटी पूर्वी जोशी और दादी नंदिनी जोशी की मौत हो गई।

मौके से मिले एक सुसाइड नोट में बबली दुबे और एक अन्य महिला को आरोपी बताया है। संजीव जोशी का परिवार कर्ज से परेशान था। उन पर सवा तीन लाख का कर्ज था। दोनों महिलाओं की ओर से आए दिन कर्ज वसूली के लिए अभद्रता की जा रही थी। कर्ज नहीं चुकाने के एवज में मकान पर कब्जा करने की भी धमकी दी जा रही थी। सुसाइट नोट में भी यह बात लिखी है। गुरुवार रात को परेशान पूरे परिवार ने आत्महत्या का प्लान बना लिया। देर रात को इन सभी को गायत्री अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान पूर्वी जोशी और दादी नंदिनी जोशी की मौत हो गई। जबकि तीन लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है।

Updated on:
26 Nov 2021 01:25 pm
Published on:
26 Nov 2021 01:11 pm