
theft tenant woman gold necklace 4 lakh cash, एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक तस्वीर (Source-Gemini)
Bhopal Theft Case: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के निशातपुरा इलाके के एक घर में हुई चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर में ही किराये से रहने वाली 20 वर्षीय युवती है जिसने एक विधि-विरुद्ध बालिका के साथ मिलकर चोरी की थी। दोनों ने मिलकर 4 लाख रुपये कैश और सोने का हार चोरी किया था। पुलिस ने दोनों के पास से 3.79 लाख रुपये कैश व सोने का हार बरामद कर लिया है।
निशातपुरा इलाके की एकता बिलाल कॉलोनी में रहने वाले आवेश खान ने 3 सितंबर को पुलिस थाने आकर घर में चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। अपनी शिकायत में फरियादी आवेश खान ने बताया था कि घर की अलमारी में रखे 4 लाख रुपये और सोने का हार चोरी हो गए हैं। तब फरियादी ने ये भी आशंका जताई थी कि चोरी घर में आने जाने वाले किसी जानकार ने की है। इस आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और कुछ ही घंटों में चोरी का वारदात का खुलासा कर दिया।
पुलिस की जांच में पता चला कि फरियादी की भतीजी और घर में किराये से रहने वाली 20 वर्षीय युवती ने घर के मेन गेट के ताले की डुप्लीकेट चाबी बनवाई थी। इस आधार पर पुलिस ने किरायेदार युवती से पूछताछ की तो शुरूआत में तो उसने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन बाद में चोरी करना कबूल किया। युवती ने पुलिस को बताया कि उसने विधि-विरुद्ध बालिका के साथ मिलकर चोरी की थी। पुलिस ने दोनों के पास से 3.79 लाख रुपये नकद और चोरी हुआ सोने का हार बरामद कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में आगे की जांच की जा रही है और ये पूछताछ की जा रही है कि चोरी में अन्य कोई व्यक्ति तो शामिल नहीं था। इसके साथ ही चोरी के रकम में से शेष रकम कहां खर्च की गई है इसका भी पता लगाया जा रहा है।
Updated on:
06 Sept 2026 08:52 pm
Published on:
06 Sept 2026 08:52 pm
