भोपाल

MISA prisoners: मध्यप्रदेश सरकार का मीसा बंदियों को बड़ा तोहफा, एक साथ दीं तीन सौगातें

MISA prisoners: भोपाल में सीएम हाउस में हुए मीसा बंदियों के प्रादेशिक सम्मेलन के दौरान सीएम मोहन यादव ने की कई घोषणाएं...

2 min read
Jun 26, 2024

MISA prisoners: आपातकाल (emergency) की 50वीं बरसी पर भोपाल में सीएम हाउस में लोकतंत्र सेनानी प्रादेशिक सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस सम्मेलन में प्रदेश भर के मीसा बंदियों को आमंत्रित किया गया था जो कि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने मीसा बंदियों का सम्मान करते हुए मीसा बंदियों के लिए कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। इस दौरान मोहन यादव ने ये भी ऐलान किया है कि इमरजेंसी की संघर्ष की गाथा को अंतर स्कूल कोर्स में शामिल किया जाएगा।

मीसा बंदियों को मोहन सरकार की सौगातें

सीएम हाउस में हुए कार्यक्रम के दौरान सीएम मोहन यादव ने मीसाबंदियों को तीन बड़ी सौगातें दीं..


टोल प्लाजा फ्री- सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि अब प्रदेश के टोल प्लाजा पर मीसा बंदी की गाड़ियों से टोल की वसूली नहीं की जाएगी और उनके लिए टोल फ्री होगा।

एयर टैक्सी में छूट- सीएम मोहन यादव ने मीसा बंदियों के लिए एयर टैक्सी के किराए में 25 प्रतिशत छूट देने का ऐलान भी किया है। इतना ही नहीं गंभीर बीमारी की स्थिति में मीसा बंदियों को फ्री एयर एंबुलेंस सेवा दिए जाने की बात भी सीएम ने कही है। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड द्वारा मीसा बंदियों के इलाज पर जो खर्च आएगा उसके भुगतान में विलंब नहीं किया जाएगा।

सर्किट हाउस बुकिंग में छूट- सीएम मोहन यादव ने ऐलान किया है कि मीसा बंदियों को प्रदेश के सर्किट हाउस में 50 फीसदी की रियायत दी जाएगी। मीसा बंदी एक बार में तीन दिन के लिए सर्किट हाउस बुक कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें- बारिश में सांपों से खतरा बढ़ा, ध्यान से पहनें जूते-चप्पल, देखें वीडियो

Updated on:
26 Jun 2024 08:16 pm
Published on:
26 Jun 2024 08:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर