भोपाल

अब 12वीं पास के लिए मोदी सरकार लाई है बंपर नौकरियां, सैलरी होगी 56 हजार रुपए

12वीं पास हैं तो यहां करें अप्लाई, 56 हजार रुपए मिलेगा वेतन!
2 min read
• •
Updated: 19 May 2018, 5:48 PM IST
government jobs for 12th pass
12वीं पास हैं तो यहां करें अप्लाई, 56 हजार रुपए मिलेगा वेतन!

भोपाल। 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सपना अब साकार होने जा रहा है। जी हां, भारतीय सेना में 12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका है।

इसके लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। जिसमें टेक्निकल एंट्री स्कीम कोर्स-40 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

भर्ती से जुडी ये है खास जानकारी...

1. भारतीय थल सेना

2. पद का नाम - टेक्निकल

3. पदों की संख्या - कुल पद 90

4. शैक्षणिक योग्यता: मान्यताप्राप्त संस्थान अथवा बोर्ड से गणित, भौतिक शास्त्र, रसायन शास्त्र विषयों के साथ न्यूनतम 70% अंकों से 12वीं उत्तीर्ण।

5. आयु सीमा - 16.5 वर्ष से लेकर 19.5 वर्ष के बीच हो।

6. वेतनमान - रुपये 56100- 1,77, 500 / (प्रशिक्षण पूरा होने के बाद)।

7. ऐसे करें आवेदन - उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर जाएं और मौजूद दिशा-निर्देशों के अनुसार ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
आवेदन पूर्ण हो जाने के बाद उसका प्रिंटआउट आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित रख लें।

8. आवेदन करने की अंतिम तिथि - 14 जून, 2018


यहां भी 12वीं पास के लिए निकली हैं सरकारी वैकेंसी :-
इसके अलावा भारतीय रेलवे ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) और रेलवे सुरक्षा विशेष बल (RPSF) में कॉन्‍स्‍टेबल के पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके तहत करीब 9 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी।

नियुक्ति के योग्‍य उम्‍मीदवार 1 जून, 2018 से इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए केवल ऑनलाइन आवेदन ही स्‍वीकार किए जाएंगे। आवेदन की अंतिम तारीख 30 जून है।

ये है जरूरी...
योग्‍यता: किसी भी स्‍ट्रीम से बारहवीं पास कर चुके छात्र आवेदन कर सकते हैं।

आयु सीमा: आवेदक की न्‍यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम 25 वर्ष तक हो सकती है।

चयन की प्रक्रिया: आवेदकों का चयन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में लिखित परीक्षा होगी, इसमें प्राप्‍त अंकों के आधार पर छात्रों को फिजिकल फिटनेस टेस्‍ट के लिए शॉर्टलिस्‍ट किया जाएगा।

आवेदन शुरू होने की तारीख : 1 जून, 2018

आवेदन की अंतिम तिथि: 30 जून, 2018

Published on: