भोपाल

भोपाल में कन्याभोज करने गई 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, परिजन ने की बुल्डोजर कार्रवाई की मांग

Bhopal News : बच्ची से हैवानियत उस समय की गई, जब वो कन्या भोज में शामिल होने घर से गई थी। कालोनी में रहने वाले आरोपी दिनेश शाक्य ने अपने घर पर उसके साथ संगीन वारदात को अंजाम दिया।

2 min read
भोपाल में 6 साल की मासूम से दरिंदगी (Photo Source- Input)

Bhopal News :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में फिर एक मासूम बच्ची से हैवानियत का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि, रामनवमी पर 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म हुआ है। पुलिस का कहना है कि, बच्ची से हैवानियत उस समय की गई, जब वो कन्या भोज में शामिल होने घर से गई थी। इसी दौरान कालोनी में रहने वाले आरोपी 60 वर्षीय दिनेश शाक्य ने अपने घर पर उसके साथ संगीन वारदात को अंजाम दिया। जानकारी ये भी सामने आई है कि, बच्ची को अपनी हवस का शिकार उस शख्स ने बनाया है, जिसे वो दादा कहकर बुलाया करती थी।

ये सननीखेज वारदात शहर के अरेरा हिल्स थाना इलाके में 27 मार्च को रामनवमी के दिन घटी है। वारदात के दिन बच्ची दोपहर को अपने घर से कन्याभोज करके लोट रही थी। रास्ते में वो आरोपी दिनेश शाक्य के घर गई। यहीं आरोपी द्वारा उसके साथ गलत काम किया गया।

ये भी पढ़ें

चलती ट्रेन में मना ‘लिटिल तन्वी’ का बर्थडे, रेलवे स्टाफ ने बना दिया दिन यादगार

आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घटना की जानकारी लगते ही परिजन ने अरेरा हिल्स थाने का घेराव कर दिया। परिजन ने आरोप है कि, बच्ची को धोखे से बुलाकर इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया गया है। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द न्याय सुनिश्चित करने और आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई करने की मांग की। फिलहाल, अब इस मामले में अपडेट सामने आया है कि, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मासूम ने मां को बताई पूरी घटना

बताया जा रहा है कि, घटना के बाद पीड़ित मासूम बदहवास अवस्था में घर पहुंची। यहां उसकी मां को उसकी स्थिति संदिग्ध लगी, जिसपर उससे पूछा गया। मासूम ने अपनी मां को पूरी घटना बताई, जिसके अगले दिन मां ने परिजन और स्थानीय लोगों के साथ अरेरा हिल्स थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

घर पर अकेला था आरोपी

मामले को लेकर एसआई नरेंद्र परमार ने मीडिया को बताया कि, बच्ची आरोपी को दादा कहकर बुलाती थी। रामनवमी के दिन 27 मार्च की दोपहर आरोपी घर में अकेला सो रहा था। इसी दौरान बच्ची उसके घर पहुंची। अकेले होने का फायदा उठाकर आरोपी उसे खींचकर अंदर कमरे में ले गया, जहां उसके साथ गलत काम किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी अरेरा हिल्स इलाके में ही सुरक्षाकर्मी की नौकरी करता है।

आक्रोशित भीड़ ने किया प्रदर्शन

वारदात के बाद स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को बच्ची के घर वालों के साथ कालोनी के लोगों ने अरेरा हिल्स थाने के सामने प्रदर्शन करते हुए सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारी आरोपी के घर पर बुल्डोजर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। हालांकि, पुलिस की समझाइश के बाद उन्होंने प्रदर्शन खत्म किया।

ये भी पढ़ें

गिरफ्तारी के बाद बीमार पड़ा 12.87 करोड़ का बैंक घोटालेबाज, अब सहयोगी को ढूंढ रही CBI

Published on:
05 Apr 2026 07:39 am
Also Read
View All

अगली खबर