
जब चलती ट्रेन में मना नन्हीं तनवी का जन्मदिन (Photo Source- Input)
Little Tanvi Birthday :चलती ट्रेन में यात्रा कर रही मासूम बच्ची की एक इच्छा रेलवे ने पूरी कर दी। यह घटना इंसानियत की खूबसूरत मिसाल बन गई। भोपाल से जयपुर जा रही 8 साल की तन्वी के लिए यह सफर यादगार बन गया, जब रेलवे के स्टाफ ने अपनी ड्यूटी से बढ़कर बच्ची का दिन खास बना दिया। रेलवे ने अनजान यात्रियों को परिवान मानकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाकर यह साबित कर दिया कि छोटी-छोटी कोशिशों से जीवन में रिश्ते बनते हैं और खुशियां फैलती हैं। मध्यप्रदेश के रेलवे स्टाफ की तरह ही आप भी हर किसी की छोटी-सी खुशी की एक बड़ी वजह बन सकते हैं।
ट्रेन नंबर 19712 भोपाल से जयपुर के 3 AC कोच में भोपाल से जयपुर परिवार के साथ यात्रा कर रहे यात्री सुरेन्द्र गुप्ता की छोटी बेटी तनवी का जन्मदिन होने पर ट्रेन के टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा कोच में अन्य यात्रियों के साथ-साथ बच्ची के घर वालों के साथ मिलकर परिवार जन के साथ यात्रा कर रहे छोटे बच्चों को इकट्ठा कर अपने साथ केक काट हर्षोल्लास के साथ उसका जन्मदिन मनाया है। इस मौके पर ट्रेन कंडक्टर महेन्द्र सिंह गौतम, नवजोत सिंह, सुमीत आचार्य, इमरान मौजूद रहे। ट्रेन में ये नजारा जिस किसी ने भी देखा, वो ट्रेन स्टाफ की तारीफें करने से नहीं थक रहा था।
वाकया कुछ ऐसा था- जब टीटीई टिकट की जांच कर रहे थे तभी 8 साल की मासूम बच्ची अपने माता पिता से थोड़ी नाराज दिख रही थी। उसका आज के ही दिन जन्म दिन था और ट्रेन में यात्रा कर रही थी। न दोस्त साथ थे न केक और टॉफी। माता-पिता बच्ची को आश्वासन दे रहे थे कि ट्रेन में यह संभव नहीं है। बच्ची और परिवार के बीच हुई यह बातें टीटीई ने सुन ली थी। टीटीई ने रतलाम रेलवे नियंत्रण कक्ष को सूचना दी और मक्सी स्टेशन में केक का इंतजाम स्टेशन मास्टर के सहयोग से कर दिया गया।
जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, एक कर्मचारी पहले से ही हाथ में केक लिए तैयार खड़ा था। कुछ देर के लिए ट्रेन रुकी और वो अंदर आया। फिर उन सभी बेटी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, फिर साथ मिलकर चलती ट्रेन में बच्ची के हाथों केक कटवाया। इस दौरान टीटीई के साथ ही ट्रेन का बाकी स्टाफ भी आ गया था। सभी ने धूमधाम से बच्ची का जन्म दिन मनाया। परिवार रेलवे का यह व्यवहार देख बेहद प्रसन्न था। उन्होंने इसे यादगार और ऐतिहासिक पल बताते हुए कहा कि रेल यात्रा में पहली बार इस तरह सुखद अनुभव मिल रहा है। खुशी जाहिर कर रेल टिकट जांच परिवार के प्रति हर्ष व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि ट्रेन के स्टाफ ने अपनी ड्यूटी निभाने के साथ-साथ यात्रा कर रही एक बच्ची के लिए खास दिन का इतना मान रखा कि उसके लिए ट्रेन रुकने से पहले ही केक मंगवा लिया। रेलवे के व्यवहार से बेटी इतनी खुश थी, जिसके बारे में शब्दों में बता पाना संभव नहीं। उसने भी रेलवे स्टाफ इस स्पेशल जन्मदिन के लिए आभार व्यक्त किया।
महेन्द्र सिंह गौतम रतलाम रेल मंडल मुख्यालय में पदस्थ है जो रेल सेवा के साथ साथ सामाजिक कार्य इसी तरह करते है। पूर्व में भी इस तरह विवाह वर्षगांठ, जन्म दिन, भारतीय सैनिकों, बुजुर्गों आदि यात्रियों की सहायता के रूप में सहयोग कर चुके हैं। इस तरह के सकारात्मक कदम से आम जन के मध्य टिकट जांच दल एवं रेल प्रशासन की छवि निखरती है।
Updated on:
04 Apr 2026 04:03 pm
Published on:
04 Apr 2026 01:57 pm
बड़ी खबरें
View Allरतलाम
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
