भोपाल

एमपी में बिछेगी चौथी ‘237 किमी.’ लंबी रेल लाइन, कनेक्ट होंगे 40 गांव

Fourth railway line: इस परियोजना से हर साल 15.2 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी, जिससे उद्योगों को सस्ता और तेज परिवहन मिलेगा तथा लॉजिस्टिक लागत घटेगी।

2 min read
Mar 01, 2026
railway line (Photo Source - Patrika)

Fourth railway line: भोपाल रेल मंडल के सबसे व्यस्त रेल मार्गों में शामिल इटारसी-भोपाल-बीना सेक्शन पर चौथी रेल लाइन बिछाने की परियोजना को केंद्र सरकार की कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। निशातपुरा रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है, लेकिन इसे चालू करने का प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया, 237 किमी लंबी इस परियोजना पर लगभग 4,329 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे, जिससे यात्री और मालगाडिय़ों के संचालन में सुधार होगा।

ये भी पढ़ें

Metro Project: ऑरेंज और ब्लू लाइन के लिए ली जाएगी ’22 एकड़’ जमीन, अधिसूचना जारी

6 जिलों से गुजरेगी लाइन

यह नया रेल कॉरिडोर इटारसी से भोपाल होते हुए बीना तक जाएगा। यह मार्ग नर्मदापुरम, रायसेन, सीहोर, भोपाल, विदिशा और सागर जिलों से होकर गुजरेगा। इससे लगभग 40 गांवों को फायदा होगा। वर्तमान में यह सेक्शन अत्यधिक व्यस्त है, जहां यात्री ट्रेनों के साथ बड़ी मात्रा में मालगाडिय़ों का संचालन होता है। चौथी लाइन बनने से ट्रैफिक का दबाव कम होगा और ट्रेनें 220 किमी. प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ सकेंगी।

इस परियोजना से हर साल 15.2 मिलियन टन अतिरिक्त माल ढुलाई क्षमता विकसित होगी, जिससे उद्योगों को सस्ता और तेज परिवहन मिलेगा तथा लॉजिस्टिक लागत घटेगी। सांची स्तूप और भीमबेटका जैसे पर्यटन स्थलों तक पहुंच भी आसान होगी। पीएम गति शक्ति योजना के तहत स्वीकृत इस परियोजना का सर्वे पूरा हो चुका है और कुछ हिस्सों में काम शुरू है। पूरा होने पर मध्य प्रदेश में रेल व्यवस्था अधिक मजबूत और सुव्यवस्थित बनेगी।

2028 तक पूरा होगा काम

इस रेल लाइन का निर्माण चार हिस्सों में किया जाएगा काम बीना-इटारसी चौथी रेल लाइन परियोजना को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा। करीब 231 किमी लंबे इस ट्रैक को चार हिस्सों में विकसित किया जाएगा। बीना से सुमेर, सुमेर से रानी कमलापति स्टेशन, आरकेएमपी से बरखेड़ा और बरखेड़ा से इटारसी तक। योजना है कि सभी खंडों में निर्माण कार्य समानांतर रूप से शुरू हो। तय समयसीमा के अनुसार वर्ष 2028 तक पूरी परियोजना पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इटारसी-भोपाल-बीना के बीच 237 किमी लंबी चौथी रेल लाइन परियोजना को 4,329 करोड़ रुपए की मंजूरी मिली है।

ये भी पढ़ें

Electricity rates: 400 से 600 रुपए तक बढ़कर आयेगा ‘बिजली बिल’, ये है कारण

Updated on:
01 Mar 2026 11:15 am
Published on:
01 Mar 2026 11:14 am
Also Read
View All

अगली खबर