भोपाल

पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, पांच हजार का इनाम था घोषित

पुलिस को मौके से नहीं मिला सुसाइड नोट, पांच हजार का इनाम था घोषित  
less than 1 minute read
hanged
hanged

भोपाल। पुलिस की गुंडा सूची में शामिल एक युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। वह डकैती की योजना बनाने के मामले में चार माह से फरार था। मृतक पर हत्या, हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी, मारपीट जैसे 11 गंभीर अपराध दर्ज थे। उस पर पांच हजार रुपए का ईनाम भी घोषित था। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। यह घटना बुधवार दोपहर कमला नगर थाना क्षेत्र की है।

पुलिस के मुताबिक 25 वर्षीय बंटी उर्फ प्रकाश मसीह नया बसेरा में रहता था। वह कमला नगर थाने का सूचीबद्ध गुंडा लिस्ट में शामिल था। बुधवार दोपहर करीब 3 बजे बंटी ने अपने घर पहली मंजिल पर बने कमरे में पाइप से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतक ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है, जिससे आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। उसके फांसी लगाने का पता तब चला, जब उसकी मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने कमरे में गई। बताया गया है कि वर्ष 2011 से उस पर लगातार अपराध पंजीबद्ध थे। अक्टूबर 2018 में बंटी के खिलाफ डकैती की योजना बनाने का केस दर्ज हुआ था। तब से वह फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 5 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया गया था।

Published on:
28 Feb 2019 08:07 am