भोपाल

‘आप’ ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल सत्ता परिवर्तन के लिए करेंगे रोड शो

आप ने 230 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का एलान किया है।
2 min read
Oct 27, 2018
arvind kejriwal
'आप' ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, अरविंद केजरीवाल सत्ता परिवर्तन के लिए करेंगे रोड शो

भोपाल. प्रदेश विधानसभा चुनाव में राजनैतिक दल अपनी चुनावी रणनीति पर काम कर रहे हैं। भाजपा-कांग्रेस जहां उम्मीदवारों के मंथन को लेकर चर्चा कर रहे हैं वहीं, आम आदमी पार्टी ने चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की अपनी सूची जारी कर दी है। मध्यप्रदेश में राजनीतिक जमीन की तलाश में जुटी आम आदमी पार्टी के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत 25 स्टार प्रचारक वोट मांगेगे।

25 स्टार प्रचार करेंगे जनसभा और रोड शो: मध्य प्रदेश में 28 अक्टूबर को प्रदेश प्रभारी गोपाल राय सभाएं लेंगे। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की सभाएं दीपावली के बाद तय की गई हैं। स्टार प्रचारकों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया, गोपाल राय, संजय सिंह, आलोक अग्रवाल, सांसद सुशील गुप्ता, सांसद भगवंत मान, सतेंद्र जैन, शहनाज हिंदुस्तानी, अमानतुल्लाह, विधायक अलका लांबा, राखी बिड़लान, राजेंद्र गौतम, सौरभ भारद्वाज, सोमनाथ भारती, वंदना कुमारी सहित 8 अन्य लोगों को शामिल किया गया है।

148 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर चुकी है आप: आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 148 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। आम आदमी पार्टी ने खुरई विधानसभा सीट से सम्मान राजपूत को टिकट दिया गया है। वहीं, चुरहट से मनीष कुमार शर्मा को पार्टी ने अपना उम्मीदवार बनाया है। आम आदमी पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष आलोक अग्रवाल ने बताया था कि मध्यप्रदेश विधानसभा चुनावों में पार्टी 230 विधानसभा सीटों पर प्रचार करेगी। आलोक अग्रवाल के मुताबिक, मध्यप्रदेश सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, महंगाई, किसानों से जुड़े मुद्दों पर नाकाम रही है और आम आदमी पार्टी इन्हीं मुद्दों पर विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी।


ग्वालियर पर फोकस: सूत्रों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारकों का फोकस कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर होगा। पार्टी सबसे पहले 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चुनाव अभियान के लिए रैलियां और रोड शो करेगी। प्रदेश प्रभारी और दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ग्वालियर संभाग के दौरे पर आएंगे। इस दौरान गोपाल राय ग्वालियर पूर्व, ग्वालियर 15, गोहद, शिवपुरी और सबलगढ़ में जनसभाओं को संबोधित करेंगे।

Updated on:
27 Oct 2018 09:12 am
Published on:
27 Oct 2018 09:12 am