husband commits suicide ashamed of his wife after 30 years of marriage युवा बेटी के ब्याह के बाद पत्नी ने एक ऐसा कदम उठाया कि बेचारा पति शर्मसार हो उठा।
मध्यप्रदेश में एक ऐसी वारदात सामने आई जिससे हर कोई हैरान और दुखी हो उठा। शादी के 30 साल और युवा बेटी के ब्याह के बाद पत्नी ने एक ऐसा कदम उठाया कि बेचारा पति शर्मसार हो उठा। उसने आत्महत्या कर ली। प्रदेश की राजधानी भोपाल में यह दर्दनाक घटना घटी। यहां एक महिला ने अपने पति के साथ वैवाहिक जीवन के 3 दशक गुजारने के बाद पुलिस को उनकी शिकायत कर दी। महिला ने पति के खिलाफ पुलिस को दहेज प्रताड़ना की शिकायत करते हुए केस दर्ज करवा दिया। पति इसका सदमा सहन नहीं कर सका और उन्होंने अपनी जान दे दी।
भोपाल के अवधपुरी के निवासी राजीव गिरि ने शुक्रवार को जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार उनकी पत्नी जानकी ने 26 जनवरी को पति के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया था। इससे राजीव गिरि बहुत दुखी हो उठे थे और कई दिनों तक बेचैन रहे। आखिरकार उन्होंने जहर खाकर खुदकुशी कर ली।
मूलत: बरेली के रहनेवाले 52 साल के राजीव गिरि वर्तमान में सौम्य स्टेट कॉलोनी में रह रहे थे। जानकी से उनकी शादी करीब 30 साल पहले हुई थी। गिरि दंपती की दो संतानें-एक बेटी और एक बेटा है जिसमें बेटी की शादी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि पिछले कुछ समय से राजीव और जानकी के बीच विवाद चल रहा था। जानकी ने पति पर दहेज प्रताड़ना की शिकायत करते हुए महिला थाने में केस भी दर्ज करवा दिया था। दुखी पति ने जहर खा लिया तब भी उनकी पत्नी अस्पताल जाने की बजाए थाने पहुंच गईं और पुलिस से कहा कि वह केस वापस लेने के लिए दबाव बना रहा है।