मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारी-अधिकारी अब महाकुंभ में संगम स्नान नहीं कर सकेंगे। प्रदेश के शिक्षा विभाग में यह पाबंदी लागू होगी। राज्य सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए प्रदेश में एसेंशियल सर्विसेज मैनेजमेंट एक्ट यानि एस्मा लागू कर दिया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल यानि बोर्ड की परीक्षाओं को देखते हुए एस्मा लागू किया गया है। एमपी बोर्ड की परीक्षा अति आवश्यक सेवा घोषित की गई है। इसके अंतर्गत विभाग में कर्मचारियों, अधिकारियों, शिक्षकों के अवकाशों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। खासतौर पर शिक्षकों को तो किसी भी हाल में छुट्टी नहीं दी जा रही।