भोपाल

AIIMS में कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

AIIMS में फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर आवेदन की मांग की गई है। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2022, 5:40 PM IST
News
AIIMS में कई पदों पर निकली भर्ती, इस तारीख से करें आवेदन

भोपाल. मध्य प्रदेश का रजधानी भोपाल में स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी AIIMS में फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर आवेदन की मांग की गई है। इन पदों पर इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 142 पदों को भरा जाएगा। एम्स में नौकरी के इच्छुक उ्मीदवार संबंधित पदों पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, आवेदन प्रक्रिया अभी शुरू नहीं हुई है। कुल 142 पदों में से 100 फैकल्टी और 42 नॉन-फैकल्टी के पदों पर भर्ती होनी है।


यहां से करें आवेदन

ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस, भोपाल के फैकल्टी और नॉन-फैकल्टी पदों पर आवेदन करने के लिए आपको एम्स भोपाल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। ऐसा करने के लिए उम्मीदवार को आधिकारिक वेबसाइट aiimsbhopal.edu.in पर जाना होगा।


आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

आवेदन करते समय उम्मीदवारों को एक वैलिड ईमेल आईडी और फोन नंबर, जेपीजी फॉरमेट में उम्मीदवार की स्कैन पासपोर्ट तस्वीर, स्कैन किए गए सिग्नेचर और ऑनलाइन फीस पेमेंट की डिटेल सथ रखनी होगी।


इतना आवेदन शुल्क लगेगा

एम्स भोपाल के फैकल्टी पदों के लिए, सामान्य/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2 हजार रुपए और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति के लिए 5 सौ रुपए तय किया गया है।


नोट

जो उम्मीदवारएक से अधिक पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हों उन्हें अलग-अलग आवेदन करना होगा। इसके लिए उन्हें अलग-अलग फीस भरनी होगी।

दूल्हे के हर्ष फायर का वीडियो वायरल, देखें वीडियो

Published on: