मध्यप्रदेश के भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन में कहीं-कहीं लू से राहत मिल गई, लेकिन अब भी ग्वालियर-चंबल, बुंदेलखंड और बघेलखंड के इलाके अब भी भट्टी की तरह तप रहे हैं। मौसम विभाग ने ग्वालियर, राजगढ़, खंडवा, खरगोन, मंदसौर, नीमच, शाजापुर, अशोकनगर, गुना, शिवपुरी, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योरपुर कलां, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली, छतरपुर, सागर, टीकमगढ़ पन्ना और निवाड़ी में कहीं-कहीं अगले दो दिन कहीं-कहीं और कहीं एक दिन लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।