7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भीषण गर्मी के बीच यहां ट्रांसफार्मर खा रहे कूलर की ठंडी हवा, तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

भीषण गर्मी के चलते यहां लगे ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। तेज धूप के चलते ट्रांसफार्मरों को आग लगने से बचाने और उन्हें ठंडा रखने के लिए बिजली कंपनी ने इनके आसपास पंखे और लगा दिए हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

खरगोन

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 15 May 2022, 12:02 PM IST

News

भीषण गर्मी के बीच यहां ट्रांसफार्मर खा रहे कूलर की ठंडी हवा, तापमान ने तोड़े रिकॉर्ड

खरगोन. इन दिनों मध्य प्रदेश भीषण गर्मी से जूझ रहा है। यहां कई इलाकों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा है। सूबे के खरगोन में भी गर्मी का तांडव देखने को मिल रहा है। पारा 46 डिग्री के पार जा पहुंचा है। आलम ये है कि, आग उगलते सूरज ने यहां न सिर्फ लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई हैं, बल्कि बिजली सप्लाई के लिए भी ये भीषण गर्मी बड़ी चुनौती बन गई है। शहर में भीषण गर्मी के चलते यहां लगे ट्रांसफार्मरों में आग लगने की घटनाएं भी सामने आने लगी है। तेज धूप के चलते ट्रांसफार्मरों को आग लगने से बचाने और उन्हें ठंडा रखने के लिए बिजली कंपनी ने इनके आसपास पंखे और लगा दिए हैं।

खरगोन जिले में गर्मी अपने सारे रिकॉर्ड तोड़ने लगी है। मई के दूसरे सप्ताह में ही यहां दिन का तापमान 46 डिग्री के पार निकल चुका है। जिलेवासियों को अभी नौ तपे की चिंता सता रही है। लोगों का कहना है कि, जब अभी ये हाल है तो नौ तपे के दिनों में गर्मी क्या रूप लेगी। बता दें कि, पूरा जिला नौ तपा से पहले ही भट्टी की तरह तप रहा है।

यह भी पढ़ें- वरमाला के बीच स्टेज पर दूल्हे ने किया हर्ष फायर, गोली की आवाज से सहम गई दुल्हन, Video Viral


सुबह ही लगने लगते दोपहर से हालात

खरगोन में तापमान 46.4 डिग्री पर पहुंच गया है। यहां के लोगों का कहना है कि, गर्मी इतनी तेज है कि, सूरज निकलते ही ऐसा लगने लगता है कि, मानों सीधे दोपहर हो गई हो। आम जन जीवन बुरी तरह प्रभावित है। लोग घरों में दुबके रहते हैं। सुबह से ही सड़कों पर सन्नाटा पसरा हुआ है। भीषण गर्मी के कारण लोग घर से बाहर नहीं निकलते हैं। शहर के मुख्य मार्गों और बाजारों में तक लॉकडाउन जैसे हालात दिख रहे हैं।


कूलर की हवा खा रहे हैं ट्रांसफार्मर

गर्मी बढ़ने के साथ ही शहर में बिजली आपूर्ति बनाए रखना बिजली कंपनी के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई है। बिजली की बढ़ी मांग और चढ़ते तापमान के बीच बिजली आपूर्ति बनाए रखने के लिए अब बिजली कंपनी को भी तमाम जतन करना पड़ रहे हैं। ट्रांसफॉर्मरों को ठंडा रखने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने पहले इन ट्रांसफार्मरों के सामने पंखे लगा दिए थे, लेकिन पारा 46 के पार जाने के बाद जगह जगह इन ट्रांसफार्मरों को ठंडा रखने के लिए कूलर भी लगाए जा रहे हैं। जिलेभर में अकसर ट्रांसफार्मरों के सामने ये नजारा देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- घर से निकले युवक की रेलवे ट्रेक के पास मिली लाश, परिजन ने लगाया प्यार में हत्या का आरोप


ट्रांसफार्मर का तापमान चुनौती

ट्रांसफार्मर का तापमान 70 डिग्री से नीचे रखना विद्युत कंपनी के लिये चुनौती बना हुआ है। ऐसे में पंखे से इस तापमान को मेंटेन न रख पाने पर कंपनी की ओर से जगह जगह कूलर लगाए जा रहे हैं। विद्युत वितरण कंपनी के कनिष्ठ यंत्री वीपी सिंह के अनुसार, भीषण गर्मी के दौरान बिजली सप्लाई सुचारू रखना कंपनी की पहली जिम्मेदारी है। गर्मी से बचाव में बिजली आपूर्ति जरूरी है। पंखे, कूलर एसी सहित पानी सप्लाय के लिए बिजली जरूरी है। तापमान 46 डिग्री से ऊपर निकल चुका है। उपभोक्ताओं को परेशानी से बचाए रखने के लिए ट्रांसफार्मर को कूल रखा जा रहा है।

दूल्हे के हर्ष फायर का वीडियो वायरल, देखें वीडियो