बताया जा रहा है कि, शादी के दौरान हर्ष फायरिंग की यह घटना 12 मई की है। इसी दिन ग्राम खरग में एक बारात आई थी। हालांकि, पुलिस अभी इस वीडियो की पूरी तरह से पुष्टि नहीं कर ही है। जिगना थाना प्रभारी भास्कर शर्मा का कहना है कि, वीडियो के संबंध में लोगों से पूछताछ की है, लेकिन लोग बताने को तैयार नहीं हैं। फिलहाल, जानकारी लेने का प्रयास किया जा रहा है। क्योंकि वीडियो में जगह तो स्पष्ट दिख नहीं रही है। सिर्फ दूल्हा-दुल्हन के फोटो और पीछे पंडाल दिख रहा है। अगर तथ्य मिलते हैं और मामला अपने यहां का है तो कार्रवाई करेंगे।