सिंगरौली के एएसपी अनिल सोनकर ने बताया कि, चितरंगी थाना इलाके के पड़री सोनरा की रहने वाली कसीदुन निसा का शव उसी की घर के छत पर शुक्रवार को संदिग्ध हालात में बरामद हुआ है। पुलिस की शुरुआती जांच में शव दो दिन पुराना बताया जा रहा है। जांच में ये भी सामने आया है कि, महिला के पांच बच्चे हैं, जो अपने पिता के साथ रहते हैं। मृतक महिला पिछले कई सालों से अकेली रहती थी। ये भी कहा जा रहा है कि, महिला के घर में एक व्यक्ति का आना-जाना होता था, लेकिन घटना के बाद से उसका भी पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस पोस्टमॉर्ट रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही हैं, उसी के आधार पर आगामी जांच का बिंदू तय किया जाएगा।