सतना-मैहर मार्ग में सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन की सूचना मिलते ही मैहर और उचेहरा थाना की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची, लेकिन आक्रोशित लोग हटने को तैयार नहीं थे, जिसके चलते मार्ग के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई और वाहनों में सवार लोग भीषण गर्मी में हलकान होते रहे। इसके बाद सतना से एएसपी सुरेंद्र जैन, सिटी एसपी महेंद्र सिंह और नागौद एसडीओपी मोहित यादव भरहुत मोड़ पहुंचे और परिजन को आश्वाशन दिया कि, एक हफ्ते में मामले की पूरी जांच की जाएगी। मामले में मर्ग पनागर थाना में दर्ज है। करीब एक घंटे तक सड़क पर प्रदर्शन करने के बाद परिजन युवक के शव को लेकर अंतिम संस्कार करने गांव चले गए।