बताया जा रहा है कि, जिस समय फैक्ट्री में आग लगी उस समय फैक्ट्री चालू थी। वहां पर सर्जिकल कॉटन का माल बनाया जा रहा था। फैक्ट्री में कार्यरत पुरुषोत्तम गोड नामक श्रमिक ने बताया कि, शनिवार की प्रातः 9:30 बजे वो मशीन पर काम कर रहा था कि, अचानक मशीन से शॉर्ट सर्किट हो जाने के कारण तेज चिंगारी निकली और चिंगारी ने आग का विकराल रूप ले लिया।