भोपाल

भोपाल से दिल्ली-मुंबई जाने वाले यात्रियों को राहत, अब रोज मिलेंगी 6 फ्लाइट

Air India Express: भोपाल से दिल्ली- मुबांई जाने वाले यात्रियों को अब कोई परेशानी नहीं होगी। 1 अगस्त 2026 से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
2 min read
Jul 09, 2026
Air India Express: रोज मिलेंगी 6 फ्लाइट (Photo Source- freepik)
Air India Express: रोज मिलेंगी 6 फ्लाइट (Photo Source- freepik)

Air India Express bhopal: एमपी में भोपाल शहर के राजा भोज एयरपोर्ट से आगामी 1 अगस्त 2026 से हवाई सफर करने वाले यात्रियों को अधिक विकल्प और बेहतर सुविधाएं मिलने जा रही है। एयर इंडिया एक्सप्रेस यहां से अपनी नई उड़ान सेवाओं का प्रचालन शुरू करने जा रही है, जिससे शहर की घरेलू हवाई संपर्क व्यवस्था (डोमेस्टिक कनेक्टिविटी) और अधिक सुदृढ़ होगी।

यात्रियों को जानकारी के लिए बता दें कि नये शेड्यूल के अनुसार, 1 अगस्त से भोपाल से संचालित होने वाली एयर इंडिया की लगभग सभी उड़ानों का संचालन अब एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा किया जाएगा। हालांकि, यात्रियों की सुविधा के लिए सुबह की दिल्ली सेवा दिल्ली-भोपाल-दिल्ली में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसका संचालन पहले की तरह एयर इंडिया द्वारा ही जारी रहेगा।

रोज 6 उड़ानें और अत्याधुनिक विमान

एयर इंडिया एक्सप्रेस प्रतिदिन कुल छह उड़ानों का संचालन करेगी, जो भोपाल को दिल्ली और मुंबई से जोडेंगी। इन उड़ानों के लिए अत्याधुनिक एयरबस विमान का उपयोग किया जाएगा। इससे यात्रियों को पूरे दिन यात्रा के कई सुविधाजनक समय-विकल्प मिलेंगे।

ये रहेगी टाइमिंग

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1789/1790)

दिल्ली से प्रस्थान : सुबह 10:40 बजे
भोपाल आगमन : दोपहर 12:05 बजे
भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 12:45 बजे
दिल्ली आगमन : दोपहर 2:15 बजे

भोपाल-दिल्ली उड़ान (IX-1791/1792)

दिल्ली से प्रस्थान : दोपहर 3:05 बजे
भोपाल आगमन : शाम 4:30 बजे
भोपाल से प्रस्थान : शाम 5:10 बजे
दिल्ली आगमन : शाम 6:40 बजे

भोपाल-मुंबई उड़ान (IX-1788/1798)

मुंबई से प्रस्थान : सुबह 11:20 बजे
भोपाल आगमन : दोपहर 1:00 बजे
भोपाल से प्रस्थान : दोपहर 1:40 बजे
मुंबई आगमन : दोपहर 3:25 बजे

एयरपोर्ट के पास विकसित हो रहा औद्योगिक हब

राजाभोज एयरपोर्ट के आसपास औद्योगिक हब विकसित किया जा रहा है। पीपलनेर-बड़झिरी, बगरोदा, अचारपुरा के बाद बैरागढ़ कलां में उद्योग के लिए जमीन तलाशी जा रही है। आसपास के क्षेत्रों में उद्योग के लिए जमीन निकालने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन को दी गई है। नव विकसित औद्योगिक क्षेत्रों तक पहुंच के लिए 24 मीटर चौड़ाई के नए रास्तों के लिए भी जमीन निकालने का जिम्मा प्रशासन को दिया है। प्रशासन अब एक अलग डेडिकेटेड टीम बनाकर काम कर रहा है।

सीहोर रोड से सीधा जुड़ेगा बैरागढ़ कलां

नए औद्योगिक क्षेत्र बैरागढ़ कला को सीहोर रोड से सीधा जोड़ा जाएगा। इसके लिए अलग से चौड़ी सड़क विकसित की जा रही है। पीपलनेर से बैरागढ़ कलां तक की रोड की लंबाई 1280 मीटर तय है। पीपलनेर तक पहले से ही सड़क़ है, ऐसे में अब इससे ही आगे बढ़ते हुए नई रोड तय की जा रही है। रोड के लिए 2.2756 हेक्टेयर जमीन का प्रशासन अधिग्रहण करेगा।

Updated on:
09 Jul 2026 10:51 am
Published on:
09 Jul 2026 10:46 am