भोपाल

अपने ATM से जुड़ी ये खास बातें, जानते हैं आप!

ये कुछ खास जानकारी जो आपके लिए जानना जरूरी है...
3 min read
• •
Updated: 31 Jul 2018, 2:56 PM IST
ATM
अपने ATM से जुड़ी ये खास बातें, जानते हैं आप!

भोपाल। किसी भी बैंक की स्थिति उसके ग्राहकों की संख्या पर बहुत ज्यादा निर्भर करती है, क्योंकि इन्हीं ग्राहकों के बल पर वह अपनी एक साख कायम कर पाता है। किसी भी बैंक में जितनी ज्यादा ग्राहकों की संख्या होगी, उसका ट्रांजेक्शन भी उसी के आधार पर काफी हद तक निर्भर करता है। ऐसे में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए उन्हें अच्छी व नई सुविधाओं को दिया जाना सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। कारण सीधा सा है लोगों को जितनी आसानी से आपसे सुविधाएं व सर्विसिस मिलेंगी, लोग उतने ही आपकी ओर आकर्षित होंगे।

क्या आप जानते है कि SBI यानि स्टेट बैंक आॅफ इंडिया के देशभर में 43000 से ज्यादा एटीएम हैं। वहीं इनमें से ATM का इस्‍तेमाल लोग केवल पैसे निकालने, बेलेंस चेक करने या फिर मिनी स्‍टेटमेंट के लिए ही करते हैं, लेकिन क्या आपको जानकारी है कि SBI अपने एटीएम के माध्यम से ही आपको कई फ्री सर्विसिज भी प्रोवाइड कराता है।

यदि नहीं तो आज हम आपको उन सर्विसिज के बारे में बताने जा रहे हैं, जो आप को SBI मुफ्त में ATM पर प्रदान करता है। और इसके द्वारा आप कई अपने कार्य आसानी से ATM से ही निपटा सकते हैं यानि बैंक में जाकर लाइन में लगने की आपको जरूरत ही नहीं है...

दरअसल SBI (स्टेट बैंक ऑफ इंडिया) देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक है। लेकिन जानकारी की कमी के चलते ज्‍यादातर लोग ATM का इस्‍तेमाल केवल पैसे निकालने, बैलेंस चेक करने या फिर मिनी स्‍टेटमेंट के लिए ही करते हैं, लेकिन एसबीआई के ATM इससे कहीं ज्यादा सर्विसेज़ उपलब्‍ध कराते है, जिनका हम जानकारी के अभाव में उपयोग ही नहीं करते। कुल मिलाकर इन चुनिंदा कामों के अलावा आप ATM जाकर आप अपने कुछ दूसरे अहम काम भी निपटा सकते हैं।

एटीएम पर ही हो सकते हैं ये काम...

(1) लेनदेन व पैसा निकासी- आप नेशनल फाइनेंशियल स्विच से जुड़े अन्य बैंकों के 1 लाख से अधिक एटीएम पर लेनदेन कर सकते हैं। आरबीआई के दिशानिर्देशों के अनुसार आप एक कैलेंडर माह में (बचत खाताधारकों के लिए) 5 नि:शुल्क लेनदेन (वित्तीय या गैर-वित्तीय) कर सकते हैं।

ग्राहक रोज़ाना 40,000 रुपए/- तक निकाल सकता है (क्लासिक डेबिट कार्ड की सीमा रु 40000/- है। वहीं उच्च मूल्य के कार्ड में रोज़ 1 लाख रुपये तक निकाल सकते हैं)।


(2) इन जगहों पर करें एटीएम का इस्तेमाल- आप अपने डेबिट कार्ड का उपयोग 6 लाख से अधिक व्यावसायिक प्रतिष्‍ठानों पर भुगतान करने के लिए कर सकते हैं। उदाहरण के लिए दुकानें, रेस्टोरेंट, शॉपिंग मॉल, होटल, पेट्रोल पंप और कई अन्य आउटलेट...


ये भी कर सकते हैं...

(1) बैंक के एटीएम पर जाकर आप अपना पिन बदल सकते हैं। इसका सेवा का उपयोग आप नियमित अंतराल पर पासवर्ड बदलने के लिए कर सकते हैं।

(2) बकाया राशि की जानकारी- इस सेवा का उपयोग करके आप अपने खाते में उपलब्ध बकाया राशि के बारे में जान सकते हैं। यह सेवा कार्ड स्वाइप करने के बाद मुख्‍य स्क्रीन पर भी उपलब्ध है। ऐसे में आप पर्यावरण को बनाए रखने में मदद करते हुए बिना पर्ची निकाले भी ‘व्यू' विकल्प के द्वारा बकाया राशि को स्क्रीन पर देख सकते हैं इसके अलावा प्रिंट विकल्प का चयन कर लेनदेन पर्ची भी प्राप्त कर सकते हैं।
मिनी स्टेटमेंट: इस सेवा का उपयोग करते हुए आप अपने खाते में लेनदेन पर नज़र रख सकते हैं। मिनी स्टेटमेंट द्वारा आप पिछले 10 लेनदेन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

(3) किसी को भी भेज सकते हैं पैसें- एसबीआई डेबिट कार्ड द्वारा दूसरे में तुरंत नकदी भेजें. इस नि:शुल्क एवं सरल सेवा का उपयोग करते हुए आप अपने चाहने वालों को प्रतिदिन रु 30000 तक तुरंत भेज सकते हैं। इसके लिए आपको बस एसबीआई डेबिट कार्ड, अपना पिन एवं लाभार्थी के डेबिट कार्ड नंबर की जरूरत होती है। (रु 15000/- की प्रति लेनदेन सीमा)

(4) दान- SBI के एटीएम की मदद से आप अपने पसंदीदा धर्मार्थ संगठन को भी दान कर सकते हैं। जैसे वैष्‍णो देवी, महालक्ष्‍मी मंदिर, तिरुपति , काशी विश्‍वनाथ- बनारस, शिरडी साईं बाबा, गुरुद्वारा तख्‍त साहब- नांदेड़, श्री जगन्नाथ मंदिर- पुरी, पलणी- तमिलनाडु, कांची कामकोटि पीठम- तमिलनाडु, रामकृष्‍ण मिशन- कोलकाता।

(5) मोबाइल टॉपअप- आप SBI के किसी भी एटीएम से अपने मोबाइल प्रीपेड कनेक्शन को रीचार्ज करने के अलावा पोस्ट पेड का बिल भी भर सकते हैं।

(6) इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान- किसी भी एटीएम का उपयोग करते हुए अपने एसबीआई लाइफ प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।

(7) चेकबुक अनुरोध- बैंक शाखा में गए बिना या लेनदेन पर्ची भरे बिना भी आप एटीएम से चेकबुक के लिए अनुरोध करें। चूंकि चेकबुक शाखा में दर्ज आपके पते पर सुपुर्द की जाती है, अत: कृपया शाखा में दर्ज अपने पते को लिखें।

(8) बिल भुगतान- इसके अलावा इस एटीएम का उपयोग करते हुए विभिन्न बिलों का भुगतान करें जैसे बिजली बोर्ड आदि।

(9) इस एटीएम का प्रयोग करते हुए आप मीयादी जमा भी कर सकते हैं। बस केवल ‘टीडीआर/एसटीडीआर' विकल्प पर क्लिक करें: न्यूनतम राशि रु 10,000/- (केवल एकल व्यक्ति खाते के लिए मान्य)

या

contactcentre@sbi.co.in पर मेल करें।

Published on: