भोपाल

एमपी के सारे विभाग होंगे डिजिटल, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि कामों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने से गति आएगी। आम लोगों को तय समय पर सेवाओं का लाभ मिल सकेगा।

less than 1 minute read
Apr 20, 2025
CM Mohan Yadav

MP News:मध्यप्रदेश में हर काम डिजिटल माध्यम से किए जाएंगे। मंत्रालय में इसकी शुरुआत पहले ही हो चुकी है। अब पंचायत स्तर तक ये काम होंगे। शासकीय विभागों से जुड़े कोई भी काम मैनुअली न हो, इसके प्रयास किए जाएंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कहना है कि कामों को डिजिटल प्लेटफार्म पर लाने से गति आएगी। आम लोगों को तय समय पर सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने यह बात शनिवार आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।

कराई जाएगी डिजिटल मैपिंग

मुख्यमंत्री ने 27 अप्रेल को इंदौर में होने वाले आइटी कॉन्क्लेव की तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश की जल संरचनाओं में जल भराव की स्थिति के अनुसार दो अलग-अलग ऋतुओं की सैटेलाइट के माध्यम से डिजिटल मैपिंग कराई जाएगी। इसकी तैयारियां पूरी कर ली है।

जल संरक्षण पर चर्चा करते हुए सीएम ने भोपाल के साथ ही जबलपुर, सागर, उज्जैन में प्राचीन बावड़ियों के संरक्षण के निर्देश दिए। साथ ही स्कूलों में बच्चों को प्रार्थना सभा के दौरान ऐसे जल स्रोतों के संरक्षण के महत्त्व बनाने को कहा।

अच्छे कार्य पर पुरस्कार

जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जाने वाले कामों में बालाघाट ने बढ़त बनाई हुई है। यहां सर्वाधिक 561 खेत तालाबों का निर्माण किया गया है। जल गंगा संवर्धन अभियान समीक्षा बैठक में यह जानकारी बालाघाट कलेक्टर ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को दी। अमृत सरोवर निर्माण के लिए सिवनी जिले में सबसे अच्छा काम हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे अभियान के तहत हुए कामों को देखने के लिए खुद जाएंगे। उत्कृष्ट काम पर जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा।

Published on:
20 Apr 2025 11:29 am
Also Read
View All

अगली खबर