बिजली कंपनी के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का साथ भी मिल गया है।
मध्य प्रदेश में आज से ब्लैकआउट के हालात बन सकते हैं। इसका कारण ये है कि, प्रदेशभर के आउटसोर्स कर्मचारियों के साथ संविदा कर्मचारी भी अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गए हैं। कर्मचारियों की इस तरह हड़ताल से प्रदेशभर की बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि, सरकार की ओर से बिजली कर्मचारियों को जो आश्वासन दिया गया था, वो अबतक पूरा न होने की वजह से बिजली कर्मियों में नाराजगी है।
आपको बता दें कि, 5 सूत्रीय मांगों लेकर बीते 3 दिनों से बिजली कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। लेकिन, अब समस्या ये है कि, बिजली कंपनी के आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों का साथ भी मिल गया है। रात 12 बजे से नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए हैं। आउटसोर्स और संविदा कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने के कारण अब तक नियमित कर्मचारी प्रदेश की बिजली व्यवस्था के हालात संभाल रहे थे। अब नियमित कर्मचारी भी हड़ताल पर चले गए है।
आमजन को करना पड़ सकता है परेशानी का सामना
कर्मचारियों की मागों में संविदा नियमितीकरण, आउट सोर्स का संविलियन एवं वेतन वृद्धि, ओपीएस, सभी वर्गों की वेतन विसंगति दूर करने और पेंशन ट्रस्ट बनाए जाने की मांग की गई है। वहीं, दूसरी तरफ प्रदेशभर में बिजली कर्मचारियों के हड़ताल पर चले जाने से जनता को खासा परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपाताकालीन समय के दौरान भी बाधा उत्पन्न हो सकती है। इसी तरह बड़े उद्योगों में बिजली में खराबी आने और सुधार नहीं होने पर उत्पादन में विपरीत असर पड़ सकता है।
13 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे लैब टेक्नीशियन, देखें वीडियो