1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2800 करोड़ में बनेगा बीना-खिमलासा-मालथौन फोरलेन, 1 घंटे में पूरा होगा ढाई घंटे का सफर

4-Lane Road : आज होने वाली कैबिनेट बैठक में बीना-खिमलासा और मालथौन के बीच फोरलेन बनाने और एडीजी इंटेलिजेंस रहे ए. साईं मनोहर को सुरक्षा मामलों का सलाहकार बनाने जैसे दो प्रस्तावों कोमंजूरी मिल सकती है।
2 min read
Google source verification
4-Lane Road

बीना-खिमलासा और मालथौन के बीच बनेगा फोरलेन (फोटो सोर्स: Patrika)

MP News : मध्य प्रदेश की मोहन सरकार प्रदेश में सड़कों का विस्तार करने के उद्देश्य के चलते एक के बाद एक 4 - लेन प्रोजेक्टों को मंजूरी देती जा रही है। इसी कड़ी में अब बीना - खिमलासा - मालथौन मार्ग को 4 - लेन बनाने की बारी है। अभी ये मार्ग 2 - लेन है, जिसकी लंबाई 67 किमी है। इसे 4-लेन में बदला जाना है। जिसकी प्रस्तावित लागत करीब 2800 करोड़ आएगी। सब कुछ ठीक रहा तो मंगलवार यानी आज राजधानी भोपाल में स्थित मंत्रालय में होने वाली कैबिनेट की अहम बैठक के दौरान उक्त दोनों प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है।

असल में लगातार दो कैबिनेट बैठक से 4-लेन के बड़े प्रस्तावों को मंजूरी मिल रही है। सबसे पहले भोपाल - विदिशा के बीच 44 किमी के 1757 करोड़ की लागत वाले 4 - लेन को स्वीकृत किया गया। जबकि, पिछली कैबिनेट बैठक में सिवनी - बालाघाट के बीच 91 किमी लंबे 4 - लेन को मंजूरी दी गई। इसकी लागत 3964 करोड़ है।

बीना-खिमलासा-मालथौन फोरलेन के फायदे

मौजूदा समय में उक्त दूरी को पूरा करने में दो से ढ़ाई घंटे का समय लग रहा है। ऐसा इसलिए है, क्योंकि सड़क बुरी तरह से खराब हालत में है। 4-लेन बनने के बाद यह दूरी करीब 1 घंटे में पूरी हो जाएगी। दूरी भी घटेगी। चूंकि बीना रिफाइनरी उक्त क्षेत्र के लिए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने का जरिया है। 4-लेन बनने के बाद क्षेत्र में भारी वाहनों को बिना किसी जाम के सुगम रास्ता मिलेगा। नए औद्योगिक क्षेत्रों के विकास को गति मिलेगी, निवेश के रास्ते खुलेंगे। यूपी समेत अन्ये जिलों के बीच सड़क कनेक्टिविटी मजबूत होंगी।

एडीजी इंटेलिजेंस रहे ए साईं मनोहर हो सकते हैं सुरक्षा मामलों के सलाहकार

सांई मनोहर का कार्य क्षेत्र दिल्ली हो सकता है। उनकी पत्नी आइएफएस एडीजी इंटेलिजेंस के पद पर हैं। सोमवार को सेवानिवृत्त हुए ए सांई मनोहर को मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया जा सकता है। वे सुरक्षा मामलों के सलाहकार हो सकते हैं। उनका कार्य क्षेत्र दिल्ली होगा। सूत्रों के मुताबिक उक्त प्रस्ताव को मंगलवार कैबिनेट में लाया जाएगा। वे 1995 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी हैं। उनकी पत्नी भी आइएफएस है और भोपाल स्थित वन भवन में पीसीसीएफ हैं।