1 सितंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एमपी के आइपीएस ए साईं मनोहर को दिल्ली में दी जा सकती है बड़ी जिम्मेदारी, प्रस्ताव की चर्चा

IPS A. Sai Manohar : आज हो रही कैबिनेट बैठक, एडीजी इंटेलिजेंस रहे ए साईं मनोहर हो सकते हैं सुरक्षा मामलों के सलाहकार दिल्ली हो सकता है सांई मनोहर का कार्य क्षेत्र, पत्नी हैं आइएफएस
2 min read
Google source verification
आइपीएस ए साईं मनोहर को दिल्ली में दी सकती है बड़ी जिम्मेदारी फोटो सोर्स : facebook - indianbureaucracy

आइपीएस ए साईं मनोहर को दिल्ली में दी सकती है बड़ी जिम्मेदारी फोटो सोर्स : facebook - indianbureaucracy

IPS A. Sai Manohar : एमपी के आइपीएस ए साईं मनोहर को बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है। उन्हें सीएम का सुरक्षा सलाहकार बनाने की चर्चा है। आइपीएस ए साईं मनोहर को दिल्ली में पदस्थ किया जाएगा। मंगलवार को मध्यप्रदेश कैबिनेट की बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव आने की बात कही जा रही है। आइपीएस ए साईं मनोहर एडीजी इंटेलिजेंस के पद से सोमवार को ही सेवानिवृत्त हुए हैं। वे अनेक प्रमुख दायित्व निभा चुके हैं।

ए. साईं मनोहर मध्यप्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम के पद पर सेवारत थे

ए. साईं मनोहर (A. Sai Manohar) भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारी हैं। वह मध्यप्रदेश कैडर के 1995 बैच के IPS हैं। ए. साईं मनोहर मध्यप्रदेश पुलिस में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADG) इंटेलिजेंस और साइबर क्राइम के पद पर सेवारत थे। 31 अगस्त 2026 को वे सेवानिवृत्त (रिटायर) हुए हैं।

भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली

मूल रूप से आंध्र प्रदेश के निवासी ए साई मनोहर पुलिस विभाग में अनेक प्रमुख पद पर रहे। उन्होंने ADG इंटेलिजेंस, ADG साइबर और भोपाल जोन के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक जैसे महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली है। आईपीएस ए साई मनोहर को उनकी उल्लेखनीय सेवाओं के लिए अनेक सम्मान प्राप्त हुए हैं। विशिष्ट और सराहनीय सेवाओं के लिए उन्हें राष्ट्रपति पुलिस पदक तथा पुलिस पदक से सम्मानित किया जा चुका है।

31 अगस्त 2026 को ए. साईं मनोहर सेवानिवृत्त हो गए। उनके रिटायरमेंट के बाद एडीजी इंटेलिजेंस की जिम्मेदारी आईपीएस अधिकारी अंशुमन यादव को सौंपी गई है। वे 1998 बैच के मध्यप्रदेश कैडर के आइपीएस हैं।

आईपीएस ए सांई मनोहर सुरक्षा मामलों के सलाहकार हो सकते हैं

सेवानिवृत्ति के बाद आईपीएस ए सांई मनोहर को अहम पद देने की बात सामने आई है। सूत्रों के अनुसार उन्हें मुख्यमंत्री का सलाहकार बनाया जा सकता है। आईपीएस ए सांई मनोहर सुरक्षा मामलों के सलाहकार हो सकते हैं। उनका कार्य क्षेत्र दिल्ली होगा। सूत्रों के मुताबिक इस प्रस्ताव को मंगलवार को कैबिनेट में लाया जाएगा। मंत्रिपरिषद की यह बैठक 12.15 बजे शुरु होगी।

ए साई मनोहर की पत्नी आइएफएस

भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) अधिकारी ए साई मनोहर की पत्नी भी आइएफएस है। वे भोपाल स्थित वन भवन में पीसीसीएफ के पद पर कार्य कर रहीं हैं।