Amarnath Yatra 2024 इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ होगी, जोकि 19 अगस्त तक चलेगी। इस प्रकार अमरनाथ की यात्रा इस बार 52 दिन तक की जा सकेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए इस बार एमपी में श्रद्धालुओं में ऐसा जोश था कि शुरुआती 12 दिनों में ही बुकिंग फुल हो गई।
Amarnath Yatra 2024 बाबा बर्फानी के भक्तों के लिए अच्छी खबर है।प्रसिद्ध अमरनाथ गुफा में शिवलिंग आकार ले चुका है जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। कश्मीर के अनंतनाग जिले में स्थित गुफा में इस बार करीब 8 फीट के बर्फ के शिवलिंग बने हैं। इस बीच भोपाल में अमरनाथ यात्रा के लिए बुकिंग फुल हो चुकी है। अब अमरनाथ यात्रा पर 18 जुलाई के बाद ही जाना संभव हो सकेगा।
पहलगाम के रास्ते से अमरनाथ यात्रा पर जानेवालों को इससे पहले की तारीखें नहीं मिल पा रहीं हैं। भोपाल में यात्रा पर जाने के लिए करीब 9 हजार पंजीयन हो चुके हैं। राजधानी में अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2024 के लिए 18 जुलाई तक की बुकिंग फुल हो चुकी है।
बता दें कि इस बार अमरनाथ यात्रा 29 जून से प्रारंभ होगी, जोकि 19 अगस्त तक चलेगी। इस प्रकार अमरनाथ की यात्रा इस बार 52 दिन तक की जा सकेगी। अमरनाथ यात्रा पर जाने के लिए इस बार एमपी में श्रद्धालुओं में ऐसा जोश था कि शुरुआती 12 दिनों में ही बुकिंग फुल हो गई।
भोपाल में 9 हजार से अधिक भक्तों के पंजीयन कराए जा चुके हैं। इनमें से ज्यादातर भक्तों ने ऑनलाइन पंजीयन कराए जबकि बैंकों के माध्यम से करीब 1 हजार भक्तों ने अमरनाथ यात्रा के लिए पंजीयन कराए हैं। इस बार राजधानी भोपाल से करीब 15 हजार भक्तों के अमरनाथ यात्रा Amarnath Yatra 2024 पर जाने की उम्मीद है। पूरे प्रदेश से 50 हजार श्रद्धालुओं के अमरनाथ जाने की उम्मीद है।
बाबा बर्फानी के दर्शन करने भक्त पहलगाम और बालटाल के रास्ते से जाएंगे। 13 साल की उम्र के बच्चों से लेकर 70 साल तक के बुजुर्ग अमरनाथ यात्रा कर सकते हैं। इसके लिए भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है। अमरनाथ की यात्रा कठिन पहाड़ों से करना पड़ता है। पूरी तरह स्वस्थ व्यक्ति ही यह यात्रा कर सकता है, इसलिए चिकित्सा प्रमाण पत्र बनवाना जरूरी है।
इधर रविवार को बाबा बर्फानी की पहली तस्वीरें और वीडियो वायरल हो गए। सोशल मीडिया पर भक्त न केवल इन्हें पोस्ट कर रहे हैं बल्कि खूब लाइक्स और कमेंट भी कर रहे हैं।