1 माह तक सुबह खाली पेट खाने से शरीर में हो जाते हैं ये 5 बड़े बदलाव...
भोपाल। अधिकांश महिलाओं में खून की कमी या जिसे हम एनीमिया कहते हैं, यह रोग पाया जाता है। ऐसे में लोग इसके उपचार के लिए क्या क्या नहीं कर गुजरते, लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक आसान सा उपाय न केवल एनीमिया को दूर भगाने में सक्षम है, बल्कि यह आपकी इम्यूनिटी तक बढ़ा देता है।
जी हां, हम बात कर रहे है किशमिश की,जिसे अंगूर को सुखाकर बनाया जाता है। आयुर्वेद के डॉक्टर राजकुमार के अनुसार अगर आप किशमिश को रात में भिगोकर खाते हैं, तो यह ज्यादा फायदेमंद हो जाता है।
अगर आप रोजाना सिर्फ 10 किशमिश के दानों को रात में भिगोकर सुबह खाएं, तो इससे कई तरह के रोगों और बीमारियों से बचाव होगा। साथ ही सेहत भी बेहतर होगी। एक नजर इसके फायदों पर-
शरीर में खून बढ़ाए
किशमिश के सेवन से आप एनीमिया से बचे रहते हैं क्योंकि किशमिश आयरन का बेहतरीन स्रोत होता है। साथ ही इसमें विटामिन बी काम्प्लेक्स भी बहुतायत में पाया जाता है। ये सभी तत्व रक्त फॉर्मेशन में उपयोगी हैं।
प्रतिरोध क्षमता बढ़ाए...
रात में भीगी हुई किशमिश खाने और इसका पानी पीने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट्स के कारण इम्यूनिटी बेहतर होती है जिससे बाहरी वायरस और बैक्टीरिया से हमारा शरीर लड़ने में सक्षम होता है और ये बैक्टीरिया शरीर में प्रवेश नहीं कर पाते हैं।
बीपी को भी सामान्य रखे...
रात की भिगाई हुई किशमिश वैसे तो सभी के लिए फायदेमंद है मगर इसका लाभ उन लोगों को मिल सकता है, जो हाई ब्लड प्रेशर यानी हाइपरटेंशन से परेशान हैं। किशमिश शरीर के ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करती है। इसमें मौजूद पोटैशियम तत्व आपको हाइपरटेंशन से बचाता है।
ये है तरीका...
किशमिश खाने का सबसे अच्छा तरीका है कि इसे रात में पानी में भिगोकर रख दें और सुबह फूल जाने पर खाएं और किशमिश के पानी को भी पी लें। भीगी हुई किशमिश में आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम, मैग्नेशियम और फाइबर भरपूर होता है।
किशमिश वास्तव में सूखे हुए अंगूर होते हैं। ये कई रंगों में मौजूद होत हैं मसलन गोल्डन, हरा और काला। इसके अलावा आप कई सब्जियों के स्वाद को बेहतर बनाने के लिए भी किशमिश का इस्तेमाल कर सकते हैं।
इसका भी रखें ध्यान...
इसमें मौजूद शुगर प्राकृतिक होती है इसलिए सामान्यतः इसका कोई नुकसान नहीं होता है मगर डायबीटीज के मरीजों को किशमिश नहीं खानी चाहिए।
किशमिश का पानी पीने से भी आपको देता है हैरान करने वाले फायदे...
- किशमिश का पानी लीवर में बायोकैमिकल प्रोसेस शुरु करता है, जिससे खून तेजी साफ से होने लगता है। अगर आप इस ट्रीटमेंट को 4 दिनों तक लगातार करेंगे, तो आप पाएंगे कि आपका पेट बिल्कुल ठीक हो चुका होगा और आपके अंदर ढेर सारी एनर्जी भर गई होगी।
- डॉक्टर राजकुमार के अनुसार वे अक्सर लोगों को रोजाना किशमिश सेवन करने की हिदायत देते हैं क्योंकि इससे हृदय मजबूत बना रहता है और खराब कोलेस्ट्रॉल दूर होता है तथा कब्ज और पेट की अन्य बीमारी भी छू मंतर हो जाती है।
- किशमिश का पानी खून को साफ, लीवर जिगर के काम को बढ़ावा देने और पाचन बेहतर बनाए रखने में मदद करता है। यह पेट के एसिड को कम करने में मदद करता है। इसे पीने के दो दिन बाद ही आपको पता चल जाएगा कि आपका खाना कितने आराम से हजम हो रहा है और कब्ज तथा अपच का नामोनिशान भी नहीं है।
ऐसे करें किशमिश का पानी तैयार...
सामग्री:
2 कप - पानी (400 ml)
150 ग्राम - किशमिश
विधि :
इस पानी के तैयार करने के लिए ऐसी किशमिश का प्रयोग न करें जो देखने में काफी चमकीली हों, क्योंकि वो प्राकृतिक नहीं है बल्कि उनमें कैमिकल द्वरा चमकिला बनाया गया होता है।
आपको ऐसी किशमिश लेनी चाहिए जो गहरे रंग की हो और ना तो ज्यादा कठोर और ना ही लचीली हो। उसके बाद किशमिश को अच्छे से धो लें और किनारे रखें। फिर पैन में दो कप पानी उबाल लें। फिर उसमें धुली हुई किशमिश डाल कर रातभर के लिये छोड़ दें।
अगली सुबह किशमिश छान कर पानी को पीने लायक गरम करें और इसे खाली पेट पिएं। किशमिश का पानी पीने के बाद 30 से 35 मिनट तक इंतजार करें और फिर नाश्ता करें। याद रखें कि इस विधि को 4 दिनों तक रोजाना करना है। साथ ही इसको हर महीने करें। बता दें कि इसका कोई भी खराब प्रभाव नहीं होता है।
अगर आप डाइट पर हैं और अपने आहार में लो फैट और ढेर सारे फल तथा सब्जियों को शामिल करते हैं, तो इस पानी को पीने से आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा।
महिलाओं के लिए ही नहीं पुरुषों के लिए भी है खास...
जानकारों के अनुसार किशमिश एक बहुत ही पौष्टिक पदार्थ है जिसे हर पुरुष को जरूर खाना चाहिए, किशमिश में विटामिन ए, विटामिन सी, फाइबर और आयरन की मात्रा भरपूर होती है और यह कैंसर विरोधक भी होता है ।
किशमिश खाने से होते हैं यह 5 बड़े बदलाव...
1) किशमिश में फाइबर की भरपूर मात्रा होती है और जब आप किशमिश खाना शुरू करते हैं तो यह आपके पाचन तंत्र को ठीक कर देता है और आपका खाना आसानी से पचता है और आपको ज्यादा भूख लगने लगती है ।
2) किशमिश में आयरन की मात्रा और जिंक की मात्रा भी भरपूर होती है जिसकी वजह से यह आपके शरीर में खून को बढ़ाना शुरू कर देता है और आपके चेहरे में एक नई चमक को लेकर आता है ।
3) किशमिश में प्रोटीन और फाइबर होने की वजह से यह आपके पतले दुबले शरीर को हट्टा कट्टा बनाना शुरू कर देता है यदि सिर्फ 3 महीने का सेवन करते हैं तो आपका शरीर अपने असली आकार में आता है ।
4) किशमिश में कैल्शियम की मात्रा भरपूर होती है जो आपके दांतों को और आपकी हड्डियों को मजबूत करता है यदि आप किशमिश खाते हैं तो यह आपके मुंह से आने वाली बदबू को पूरी तरह से जड़ से खत्म करता है ।
5) किशमिश में आयरन की मात्रा होने की वजह से यह आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है और जिससे आपका काम में और पढ़ाई में बहुत ज्यादा मन लगता है और जो लड़का एक घंटा भी नहीं पढ़ पाता और 3 से 4 घंटे आराम से पढ़ लेता है ।