भोपाल

Arvind Trivedi death : रामायण के रावण- कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन

सुप्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामयाण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन।
less than 1 minute read
Oct 06, 2021
Arvind Trivedi death : रामायण के रावण- कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन
Arvind Trivedi death : रामायण के रावण- कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन

भोपाल. प्रसिद्ध धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी का निधन हो गया है। उनका जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था, उन्होंने बुधवार सुबह मुंबई में अंतिम सांस ली। उन्होंने रंगमंच से अपने केरियर की शुरूआत की थी, जिसके बाद कई टीवी सीरियलों में बखूबी काम किया।

उज्जैन में हुआ था जन्म
कलाकार अरविंद त्रिवेदी का जन्म मध्यप्रदेश के उज्जैन शहर में हुआ था। उनका सपना शुरू से ही एक कलाकार बनने का था, उन्होंने अपने केरियर की शुरूआत गुजराती रंगमंच से करने के साथ ही कई गुजराती फिल्मों में भी विभिन्न किरदार निभाए, इसके बाद उन्हें धार्मिक सीरियल रामायण में रावण का किरदार निभाने का मौका मिला, इस किरदार को उन्होंने बखूबी निभाया। वे इसी सीरियल से देशभर में प्रसिद्ध हो गए। इसके बाद उन्होंने विक्रम बेताल में भी एक्टिंग की, उनके यह दोनों सीरियल दर्शकों द्वारा काफी पसंद किए गए। उन्होंने करीब 40 से अधिक सालों तक एक्टिंग की, जिसके तहत उन्हें कई पुरस्कार और अवार्ड भी मिले।

धार्मिक सीरियल रामायण में रावण की भूमिका निभाने वाले कलाकार अरविंद त्रिवेदी के निधन पर रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरूण गोविल, मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान, सांसद अनिल फिरोजिया ने श्रद्धांजलि देते हुए सोशल मीडिया पर अपने विचार व्यक्त किए हैं।


मुबंई में होगा अंतिम संस्कार
अरविंद त्रिवेदी का निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है, वे काफी समय से बीमार थे, उनका अंतिम संस्कार बुधवार को ही दहानुकरवाड़ी श्मशान घाट मुंबई में होगा.

Updated on:
06 Oct 2021 12:22 pm
Published on:
06 Oct 2021 08:56 am