भोपाल

Atithi Shikshak Bharti 2018-19: ये है चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि!

इच्छुक उम्मीदवार आॅनलाइन आवेदन पत्र Atithi Shikshak Bharti 2018-19 महाविद्यालयों की...

2 min read
Aug 08, 2018
अतिथि शिक्षक भर्ती 2018: ये है चॉइस फिलिंग की अंतिम तिथि!

भोपाल। लंबे समय से अतिथि शिक्षक भर्तियों का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। जिसके चलते अब वे अतिथि शिक्षक के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दरअसल MP के शासकीय महाविद्यालयों में खाली पदों पर अतिथि विद्वानों की भर्ती की जा रही है। इसके तहत इच्छुक उम्मीदवार सेंट्रलाइज आॅनलाइन atithi shikshak Bharti 2018-19आवेदन पत्र महाविद्यालयों की जन भागीदरी समितियों के सचिव को जमा करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें

RRB Recruitment: 9 अगस्त को है भर्ती परीक्षा, ऐसे करें अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड

इसमें प्रथम चरण की चॉइस फिलिंग 16 से 18 अगस्त तक व द्वितीय चरण की चॉइस फिलिंग 28 से 30 अगस्त तक की जा सकती है।

ये है नई व्यवस्था:
जानकारी के अनुसार नई व्यवस्था के तहत इच्छुक आवेदक को अपना पंजीयन किसी एक शैक्षणिक संभाग के लिए करवाना अनिवार्य है।

साथ ही पंजीयन के समय आवेदक को अपने सभी दस्तावेज भी पोर्टल पर अपलोड करने होंगे।
वहीं दो या दो से अधिक विषयों में पात्रता रखने वाले आवेदक को भी एक ही संभाग के लिए अपना पंजीयन Atithi Shikshak Bharti 2018-19कर सकेंगे। इन पंजीकृत आवेदकों की 'प्रावधिक मेरिट सूची' पोर्टल पर रहेगी और इसे दूसरे लोग भी देख सकेंगे।

इसके अलावा आपतियां भी इस सूची पर ही मंगाई जाएंगी। ऐसे में प्रथमदृष्टया आपत्तियां मान्य करने वालों को संबंधित जिले के अग्रणी महाविद्यालय से अपने दस्तावेजों का अवश्य सत्यापन कराना होगा। इसके बाद ही अंतिम मेरिट सूची Atithi Shikshak Bharti 2018-19 को विभागीय वेबसाइट पर चढ़ाया जाएगा।

वरियताएं व आवंटन प्रक्रिया...
अतिथि विद्वानों की आमंत्रण की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। वहीं हर चरण के लिए पंजीकृत आवदकों को महाविद्यालयों की वरियताएं एक निश्चित अवधि में पोर्टल पर आॅनलाइन दर्ज करानी होगी।

वहीं किसी विषय में उपलब्ध अधिकतम रिक्तियों की संख्या के अनुसार ही महाविद्यालयों के विकल्प उपलब्ध रहेंगे।
इसके अलावा आमंत्रण प्रक्रिया पूरी तरह से मेरिट व आवेदकों की ओर से दी गई वरियता के अनुसार ही रहेगी।

वहीं किसी भी चरण में प्रथम वरियाता का महाविद्यालय आवंटित होने की स्थिति में आवेदक को आमंत्रण के आधार पर महाविद्यालय में अपनी उपस्थिति दर्ज जरूर करानी होगी।

यदि ऐसा नहीं किया जाता है यानि आवेदक के ज्वाइन नहीं करने पर उसे अगले चरण में शामिल नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़ें

अतिथि शिक्षकों के लिए ऑनलाइन नियुक्ति प्रक्रिया, जानिये क्या है मामला…
Updated on:
08 Aug 2018 03:36 pm
Published on:
08 Aug 2018 03:24 pm
Also Read
View All