भोपाल

बदलने जा रही है इन राशि वालों की किस्मत, जानिये किसे क्या मिलेगा!

शनिदेव न्याय के देवता...

3 min read
Aug 13, 2018
बदलने जा रही है इन राशि वालों की किस्मत आज से, जानिये किसे क्या मिलेगा!

भोपाल। शनि ग्रह का वैदिक ज्योतिष में बड़ा महत्व है। शनि को सूर्यपुत्र और नव ग्रह में सर्वश्रेष्ठ माना गया है। शनि के संबंध में कई गलत धारणाओं के चलते इसे अशुभ और दुख का कारक माना जाता है, लेकिन यह सही नहीं है। शनि शत्रु नहीं, बल्कि मित्र है। शनि मोक्ष देने वाला एकमात्र ग्रह है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार शनि एक न्यायप्रिय ग्रह है, जो हर प्राणी के साथ न्याय करता है। लेकिन जो लोग अनैतिक और गलत कार्य करते हैं, उन्हें शनि का दंड अवश्य ही भोगना पड़ता है। अब एक बार फिर शनि ने राशि परिवर्तन किया है। ऐसे में ये कई राशियों को प्रभावित करेंगे। यानि कुल मिलाकर कुछ का भाग्य चमकेगा तो कुछ को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें

Sarkari Naukri: 10वीं और 12वीं पास के लिए निकली हैं सरकारी नौकरी, ऐसे करें APPLY

जबकि इससे पहले नवग्रहों में छठे ग्रह शुक्र जिन्हें वृष और तुला राशि का स्वामी माना गया है वह 1 अगस्त दिन बुधवार 12 बजकर 41 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर चुके हैं। इस राशि में शुक्र 1 सितंबर तक रहेंगे।

शुक्र ग्रह को भौतिक सुख-सुविधाओं, दांपत्‍य जीवन और सौंदर्य का कारक माना गया है। शुक्र के राशि परिवर्तन से कई राशियों में में रोमांस और सुख-सुविधाओं के योग बन रहे हैं।

दरअसल शनिदेव न्याय के देवता माने जाते हैं। वह व्यक्ति को उसके कर्मो के आधार पर ही फल देते हैं। ज्योतिषशास्त्र में शनि को बहुत ही शक्तिशाली ग्रह माना जाता है और यह सभी ग्रहों में सबसे धीमी चाल से चलते हैं।

शनि देव के भी अगस्त 2018 में राशि परिवर्तन के साथ ही महीनों से कष्ट झेल रहे कुछ राशि के जातकों के लिए अब अच्छी खबर आ रही है। पंडित सुनील शर्मा के अनुसार 13 अगस्त से 15 अगस्त के बीच करीब आठ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है। साथ ही उनके दुख दूर होने वाले है। इन राशि के जातकों को बस जरूरत है धैर्य और पॉजीटिव रहने की।

इन राशियों की चमकेगी किस्मत...
पंडित सुनील शर्मा के मुताबिक शनि के राशि परिवर्तन के साथ ही दृष्टि बदलने से राशिचक्र में बड़ा बदलाव आया है। इससे अब तक शनि के कारण, परेशानी झेल रहे कुछ राशि के जातकों की किस्मत अब बदलने जा रही है।

वहीं ज्योतिष बीके श्रीवास्तव के अनुसार इस परिवर्तन के साथ ही अब मेष, मकर, सिंह, कन्या, धनु, मीन,कर्क और कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाले तीन दिन यानि 13,14 व 15 अगस्त काफी लाभकारी होंगे। कुल मिलाकर इन दिनों में इन राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है।

ऐसे जाने राशियों पर प्रभाव...
1- मेष व कर्क राशि : इन राशि के जातकों के लिए 13 से 15 अगस्त तक के दिन खुशी और संतुष्टी भरे रहेंगे। ये दिन इनके लिए बड़ी सफलताओं वाले सिद्ध होंगे है। कुल मिलाकर ये समय आपके लिए जश्न मनाने का है।

2- सिंह व कन्या राशि : इन राशि वालों की इस दौरान किस्मत बुलंद रहेगी। ज्यादा हताश होने की जरूरत नहीं। खुश रहे, खुशियां मिलेगी। इसके अलावा इन जातकों को घर में शांति और सुकून का माहौल बनाए रखने के लिए तालमेल से काम करना होगा। ये अपना व्यवहार जितना लचीला रखेंगे, उतने ही सफल हो सकते हैं। साथ ही परिवार की कोई पुरानी अनबन भी खत्म हो सकती है।

3- कुंभ व कर्क राशि : इन राशि वालों की किस्मत अब फिर से साथ देने वाली है। नौकरीपेशा लोगों को अपनी इच्छा के अनुसार नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। किस्मत के कारण अचानक धन लाभ होने की भी संभावना है। इसके अलावा कार्य क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़ सकते हैं। कार्यस्थल पर अपने उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

4- धनु व मीन राशि : इस राशि के जातकों को इन दिनों अपनी अच्छी किस्मत होने के साफ संकेत मिलेगे, जिसके चलते ये बिना काम के भी लाभ पा सकते है।इसके अलावा अचानक यात्रा करने से आप थका हुआ महसूस कर सकते हैं। आपको इन तीन दिनों का जोरदार लाभ लेने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ें

अध्यापकों के संविलियन का नोटिफिकेशन जारी! अलग कैडर से बनाया सरकारी शिक्षक, यहां देखें आदेश…
Updated on:
13 Aug 2018 11:07 am
Published on:
13 Aug 2018 11:05 am
Also Read
View All