भोपाल

22 जनवरी को अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा, यहां चंदन से अंकित होगा ‘राम’ मनाई जाएगी दीवाली

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी खुशी का माहौल है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने भी 22 जनवरी को अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने शहर के मंदिरों- घरों में उत्सव मनाने की अपील की है। इसे लेकर सामाजिक संगठनों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है...
2 min read
• •
Updated: 1 Jan 2024, 8:52 AM IST
ayodhya_ram_mandir_opening_ram_pran_pratishtha_celebrate_diwali_here.jpg

अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर शहर में भी खुशी का माहौल है। इसे लेकर प्रधानमंत्री ने भी 22 जनवरी को अयोध्या आने के बजाय अपने-अपने शहर के मंदिरों- घरों में उत्सव मनाने की अपील की है। इसे लेकर सामाजिक संगठनों ने भी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए कई संगठनों की ओर से शहर के मंदिरों में रंगोली सजाकर दीप जलाएं जाएंगे, आतिशबाजी की जाएगी और लोगों को दीपक का वितरण भी किया जाएगा।

अखंड रघुवंशी समाज कल्याण महापरिषद की ओर से 22 जनवरी के लिए भोपाल सहित प्रदेश भर में अपने गांव, मोहल्ले, कॉलोनी के मंदिर में भजन कीर्तन करने, एलईडी स्क्रीन लगाने और दीप जलाने के लिए आव्हान किया है। इसमें महापरिषद के सदस्यों द्वारा भूमिका निभाई जाएगी। महापरिषद के प्रदेश संगठन मंत्री सुरेंद्र शंकरसिंह रघुवंशी ने बताया कि इसके लिए सभी लोगों से अपील की गई है। इस दौरान श्रीराम जय राम, जय जय राम विजय मंत्र का 108 बार सामूहिक जाप, भजन आदि को लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए हैं। इसके लिए महापरिषद की ओर से भोपाल के दो मंदिरों और प्रदेश के 30 मंदिरों में स्क्रीन लगाई जाएगी और कार्यक्रम का लाइव प्रसारण दिखाया जाएगा।

सेवा संकल्प युवा संगठन के युवाओं की ओर से शहर में लोगों को घर-घर जाकर चंदन से राम नाम लिखे दीपकों का वितरण किया जाएगा। इस दौरान 22 जनवरी को घरों में दीप जलाने का अनुरोध किया जाएगा। संगठन के प्रकाश मालवीय ने बताया कि इसके लिए एक हजार दीपकों पर राम नाम लिखा जाएगा और अगले सप्ताह से वितरण शुरू करेंगे इसी प्रकार युवाओं की ओर से 18 जनवरी को भवानी मंदिर सोमवारा पर 5 हजार दीपक भी जलाए जाएंगे।

Updated on:
1 Jan 2024, 8:52 AM IST
Published on: