भोपाल

Eid 2018 : सोशल साइट्स पर भी बिकने आए बकरे, कीमत डेढ़ लाख

22 अगस्त को ईद उल अजहा, शहर में एक दर्जन हाट, अलग-अलग जिलों के साथ दूसरे प्रदेशों से भी बिकने आ रहे बकरे

2 min read
Aug 20, 2018
Eid 2018 : सोशल साइट्स पर भी बिकने आए बकरे, कीमत डेढ़ लाख

भोपाल, कुर्बानी और त्याग के त्योहार के रूप में ईद उल अजहा 22 अगस्त को मनाई जाएगी। ईद की नमाज के बाद कुर्बानी होगी। इसके लिए शहर में बकरों की खरीद फरो त चल रही है। बकरों की कीमत 10 हजार से लेकर 70 हजार रुपए तक लगाई जा रही है। राजधानी में दूसरे प्रदेशों के साथ कई जिलों से बकरे बेचने के लिए लाए जाते हैं। ईद से पहले बकरे खरीदने वाले को भारी डिस्काउंट भी दी जाती है।

शहर में बकरों के हाट बाजार लग रहे हैं जहां अलग-अलग जिलों के साथ प्रदेश के बाहर से भी बकरे बिकने को आए हैं। प्रदेश में जहां आष्टा के बकरों की मांग सबसे ज्यादा होती है वहीं दूसरे प्रदेशों में राजस्थान, यूपी बिहार से बकरे राजधानी में आते हैं। बकरा कारोबारी वसीम कुरैशी के मुताबिक जमना पारी, मालवा गोट की मांग सबसे ज्यादा होती है। कद और वजन के हिसाब से ये बड़े होते हैं। ऐसे में इनके दाम भी ज्यादा मिलते हैं।

प्रदेश के बड़े मार्केट में से एक
जानकारों के मुताबिक राजधानी में करीब एक से सवा लाख बकरों की कुर्बानी होती है। ऐसे में यहां का बाजार भी बड़ा है। इसी के चलते कई स्थानों से यहां लोग पहुंचते हैं।

सोशल मीडिया साइट्स पर भी बिकने आए बकरे, कीमत डेढ़ लाख

शहर में लगने वाले हाट बाजारों के साथ सोशल साइट्स पर भी बकरे बिकने को आए है। इनकी कीमत डेढ़ लाख रुपए तक है। क्विकर जैसे माध्यमों पर ऑन लाइन खरीद फरोख्त चल रही है। इस पर एक बकरा करीब तीस हजार रुपए कीमत पर है। एक अन्य बकरा यहां तीस हजार रुपए की कीमत में उपलब्ध है।

कैसे होती है बकरों की उम्र की पहचान
बकरे के 2 दांत हैं, तो 14 महीने। 4 दांत हैं, तो 18 से 20 महीने। 6 दांत हैं, तो ढाई साल। 8 दांत हैं, तो 3 साल से ज्यादा उम्र होती है। बकरों की सबसे ज्यादा डिमांड ईद और बकरीद के बीच होती है।

छह साल पहले बिका था 7.50 लाख का बकरा
करीब छह साल पहले भोपाल में एक बकरा 7.50 लाख रुपए का बिका था। बकरे का नाम कोहिनूर था और उसका वजन 160 किलो था। बकरे को मुंबई से आए, व्यक्ति ने बोली लगाकर खरीदा था। मु बई में बकरे की बिक्री ऊंची कीमत में होती है। ऐसे में वहां के लिए विशेष रूप से भी बकरों को तैयार किया जाता है।

यहां लगते हैं हाट
राजधानी में एक दर्जन स्थानों पर बकरों का हाट लगता है। सुभाष नगर के पास शुक्रवार को बड़ा हाट लगा। इसके अलावा बुधवारा, भोपाल टॉकीज चौराहा के पास, बैरागढ़, आरिफ नगर के पास, परवलिया, जहांगीराबाद, गांधी नगर।

ईद की नमाज का समय
ईदगाह- 7.30 बजे सुबह
जामा मस्जिद - 7.45 बजे सुबह
ताजुल मसाजिद - 8.00 बजे सुबह
मोती मस्जिद - 8.15 बजे सुबह
मस्जिद बिल्कीस जहां आरिफ नगर - 8.30 बजे सुबह

Published on:
20 Aug 2018 02:38 pm
Also Read
View All