आपके पर्स में रहेगी यह चीज तो टिकेगा पैसा!, कभी नही होगी धन की कमी

कई बार ऐसे हालात आ जाते हैं कि आपका पर्स खाली हो जाता है या महीने के आखिरी में आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

4 min read
Jul 04, 2017
save money
tricks to save your money

भोपाल। आज हर कोई चाहता है कि उसका पर्स हमेशा पैसों से भरा रहे, कभी खाली न हो। लेकिन कई बार ऐसे हालात आ जाते हैं कि आपका पर्स खाली हो जाता है या महीने के आखिरी में आपको पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है।

पंडित सुनील शर्मा के अनुसार अगर आप भी चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा न हो तो आप कुछ बातों का जरूर ध्यान रखें, इससे आपका पर्स हमेशा पैसो से भरा रहेगा।

पंडित शर्मा के अनुसार मान्यता है की किन्नरों को किया दान अक्षय पुण्य दान कहलाता है। इनकी दुआए व्यक्ति को हर विपत्ति से बचा लेती है।






यह करें...
1. यदि आप पैसों की समस्याओं से मुक्ति चाहते हैं,तो किसी किन्नर को पैसा देने के बाद उससे एक रूपए का सिक्का वापस लें। यदि किन्नर अपनी ख़ुशी से आपको सिक्का दे देता है,तो उसे हरे कपडे में लपेट कर अपने पर्स में रखे या तिजोरी में रखे। ऐसा करने से आपकी धन संबंधी परेशानियां दूर होने लगेंगी।

2. आप अपने पर्स में पीपल का पत्ता भी रख सकते है। मान्यता है कि इससे आपके पर्स में धन की वर्षा शुरू हो जाएगी। धर्म ग्रंथों के अनुसार पीपल में भगवान विष्णु का वास माना जाता है।


purab ka somnath

इसलिए एक पीपल के पत्ते को गंगाजल से धोकर पवित्र कर लें। अब इस पर केसर से श्री लिखें और इसे अपने पर्स में इस प्रकार रखे की यह किसी को नजर ना आए। साथ ही एक नियमित अंतराल के बाद यह पत्ता बदलते रहे। ऐसा करने से काफी फायदा होगा।
(नोट:- ध्यान रहे पर्स चमडे का न हो)

ये भी है अन्य उपाय...
इसके अतिरिक्त ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चावल शुक्र ग्रह से संबंधित अनाज है। वहीं किसी भी पूजा-पाठ के दौरान देवी-देवताओं को तिलक करने के बाद चावल भी चढ़ाए जाते हैं।
लक्ष्मी पूजा के दौरान चढ़ाए गए चावल बहुत ही विशेष होते हैं। मां लक्ष्मी को चढ़ाए गए चावलों में से 21 दाने लेकर एक कागज की पुड़िया बनाकर रख लें। अब इस कागज की पुड़िया को अपने पर्स में रख लें। इससे आपको काफी फायदा होगा।



use internet and earn money


इसके अलावा बहुत से लोगों को मानना है कि अगर आप अपने पर्स में अपने गुरु की छोटी सी तस्वीर रखें तो काफी बरकत होती है। गुरु की तस्वीर पर्स में रखने से इसका सकारात्मक प्रभाव आपके जीवन पर पड़ेगा। गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आप खराब समय में भी राहत और आध्यात्मिक शांति महसूस करेंगे। गुरु की तस्वीर पर्स में होने से आपको धन से संबंधित परेशानियां नहीं होंगी।

आप अपने पर्स में गोमती चक्र, समुद्री कौड़ी, कमल गट्टे, चांदी का सिक्का आदि भी रख सकते हैं। ये भी वस्तुएं मां लक्ष्मी को अति प्रिय है। इनमें से कोई भी चीज पर्स में रखने से पहले थोड़ी देर मां लक्ष्मी के चरणों में रखें। इसके बाद इसे पूरी श्रृद्धा से अपने पर्स में रख लें। इससे आपके जीवन में सकारात्मकता आने लगेगी और धन से संबंधित मामले भी सुधरते जाएंगे।

यह कभी न करें...
- पर्स में कभी भी कोई अश्लील चित्र या अन्य अश्लील सामग्री भी नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ऐसा करने से पर्स की बरकत खत्म हो जाती है और जीवन में नकारात्मकता बढ़ने लगती है।




यह भी माना जाता है कि अपने पर्स और चाबी को कभी भी टेबल पर नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसे की बचत होना कम हो जाती है। इसलिए कभी भी पर्स को टेबल ना रखें। इसे किसी सुरक्षित स्थान पर रखें। ये सुरक्षा की दृष्टि से भी काफी सही होता है। इससे पर्स के चोरी होने का खतरा भी कम हो जाता है।





Published on:
04 Jul 2017 02:39 pm