30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

काशवी का नाम सुनते ही आपा खो बैठे स्काउट, उदिति और अरिश्फा पर भड़के, गुस्से में की हद पार बोले- सब बर्वाद कर दूंगा

Kashvi Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में काशवी का नाम आने पर स्काउट उदिति सिंह और अरिश्फा खान पर भड़क गए। गुस्से में दी धमकी के बाद सोशल मीडिया पर उदिति को समर्थन मिल रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Shiwani Mishra

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:51 PM IST

Tanmay Singh

काशवी का नाम सुनते ही भड़क गए स्काउट ( सोर्स: instagram-@_PopcornScoop)

ScoutOP Controversy: 'बिग बॉस 20' में इन दिनों स्काउट यानी तन्मय सिंह का गुस्सा सुर्खियों में है। शो में काशवी का नाम बातचीत के बीच आने पर स्काउट अपना आपा खो बैठे। उन्होंने उदिति सिंह और अरिश्फा खान के सामने नाराजगी जाहिर करते हुए कड़े शब्दों में चेतावनी दे दी। स्काउट ने साफ कहा कि उन्हें जो कुछ भी कहना है, सीधे उनसे कहें, लेकिन काशवी को इस मामले में शामिल न करें। उनके इस रिएक्शन का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी अलग- अलग राय रख रहे है।

काशवी का नाम लेने पर उदिति से भिड़े स्काउट

दरअसल, बातचीत के दौरान उदिति ने काशवी का जिक्र किया और स्काउट को वीकेंड का वार में हुई बातों की याद दिलाई। इसके बाद स्काउट गुस्से में आ गए। उन्होंने उदिति से कहा कि अगर कोई बात है तो उनसे करें और काशवी को बीच में न लाएं।

स्काउट ने गुस्से में कहा, "जो बोलना है मुझे बोलो। काशवी को शामिल किया ना, तो नीचे से जमीन निकाल दूंगा, कहीं के नहीं रहोगे।" इस दौरान अरिश्फा खान भी बातचीत का हिस्सा थीं। स्काउट का ये सख्त अंदाज देखकर अब सवाल उठ रहे हैं कि क्या काशवी का नाम लिए जाने पर उनका इस तरह भड़कना सही था या उन्होंने गुस्से में हद पार कर दी और सारी फालतू बातें कही।

सोशल मीडिया पर उदिति को मिल रहा समर्थन

स्काउट के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई लोग उदिति के समर्थन में नजर आए और उनके दोस्त के लिए खड़े होने की तारीफ की।

एक यूजर ने लिखा, 'जमीन हटा दें' वहीं दूसरे ने उदिति का समर्थन करते हुए कहा कि उन्होंने अपने दोस्त का साथ दिया और स्काउट को उसी की भाषा में जवाब दिया। एक अन्य यूजर ने लिखा, 'हिला दे जमीन स्काउट। जाओ उदिति!' जबकि एक यूजर ने कहा, 'गिल साहिबा अगर शामिल करें तो ठीक है, लेकिन दूसरे ऐसा करें तो परेशानी होती है।' वहीं एक और कमेंट में उदिति को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया गया। फिलहाल इस पूरे मामले ने शो में स्काउट और उदिति के बीच तनाव को चर्चा में ला दिया है।