30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘फिर से मूर्ख बन गया’, ऋतिक रोशन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट, लोगों ने किए नेगेटिव कमेंट

Hrithik Roshan cryptic post: ऋतिक रोशन के पोस्ट पर लोग नेगेटिव कमेंट कर रहे हैं। उन्होंने एक क्रिप्टिक नोट शेयप किया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। लोग अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुंबई

•

image

Priyanka Dagar

•

Updated: 30 Oct 2026, 1:06 PM IST

Hrithik roshan cryptic post for life wisdom spirituality and ignorance said Back into being fool again

ऋतिक रोशन ने शेयर किया पोस्ट (Photo Source- Instagram/@hrithikroshan)

Hrithik Roshan Post: बॉलीवुड में अपनी शानदार एक्टिंग और फिटनेस के लिए दुनियाभर में मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स के जरिए फैंस के साथ अपने विचार शेयर करते रहते हैं। लेकिन इस बार अभिनेता ने एक ऐसा क्रिप्टिक यानी रहस्यमयी पोस्ट शेयर किया है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है। इस पोस्ट में उन्होंने जिंदगी की समझदारी, अज्ञानता और इंसान के तजुर्बे को लेकर कुछ ऐसी बातें लिखी हैं, जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देनी शुरू कर दी हैं और कई लोगों ने इसे नेगेटिव अंदाज में लेते हुए अभिनेता पर निशाना भी साधा है।

क्या है ऋतिक के इस वायरल पोस्ट के मायने?

ऋतिक रोशन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जिंदगी के फलसफे को बयां करते हुए एक पोस्ट लिखा है। उन्होंने बताया है कि इंसान अपनी जिंदगी का एक बहुत बड़ा हिस्सा समझदारी और स्पष्टता (Clarity) की तलाश में खर्च कर देता है, लेकिन आखिर में उसे यह समझ आता है कि असल सुख तो अज्ञानता में ही है।

ऋतिक रोशन ने अपने पोस्ट में लिखा, "आप अपनी जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा समझदारी और स्पष्टता की तलाश में बिता देते हैं, और अंत में आपको एहसास होता है कि अज्ञानता ही असल में सुख थी। यह सच में मूर्खों की दुनिया है। और शायद यह दुनिया उन्हीं की है। हो सकता है कि समझदारी या कहें कि आध्यात्मिकता का आखिरी पड़ाव यही हो कि आप होशपूर्वक एक कदम पीछे हट जाएं। वापस एक मूर्ख बन जाएं।"

ऋतिक रोशन के इस गहरे और मैसेज को जहां कुछ समझदार फैंस ने जीवन की एक बड़ी सच्चाई माना, वहीं एक बड़े वर्ग ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे नकारात्मक रूप से लेते हुए अभिनेता पर अजीबोगरीब कमेंट्स किए और उनके इस बयान की आलोचना भी की।

सोशल मीडिया पर बंटी लोगों की राय

ऋतिक के इस पोस्ट के सामने आने के बाद इंटरनेट पर यूजर्स दो धड़ों में बंट गए हैं। जहां कुछ लोगों का मानना है कि भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक शांति पाने के लिए कई बार चीजों से अलग रहना ही बेहतर होता है, वहीं आलोचकों का कहना है कि एक सेलिब्रिटी होने के नाते इस तरह के विचार समाज में गलत संदेश देते हैं।

एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, "लेक्चर छोड़, मूवी तो शुरू कर भाई।" एक और ने लिखा, "हरमन हेस्से की किताब 'सिद्धार्थ' में इसे बहुत बेहतरीन ढंग से दर्शाया गया है। यह खास तौर पर उन लोगों के लिए है जो सब कुछ पीछे छोड़कर सच्चे ज्ञान की तलाश में निकल पड़े हैं।" एक और ने लिखा, "यह सच में मूर्खों की दुनिया है। अब वापस एक्टिंग पर लग जाओ!"

एक अन्य यूजर ने लिखा, "आपने बिल्कुल सही कहा। अब कम से कम 10 फिल्मों के लिए साइन करें और दुनिया को दिखा दें कि आप कौन हैं।
ईश्वर आपको आशीर्वाद दे। दिन की शुरुआत में 20 मिनट का समय निकालें और अपनी हर सांस के अंदर आने और बाहर जाने पर ध्यान दें।" बहरहाल, ऋतिक रोशन का यह नया अंदाज और उस पर मिल रही प्रतिक्रियाएं इन दिनों मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गई हैं।

बड़ी खबरें

View All

बॉलीवुड

मनोरंजन

ट्रेंडिंग